मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मॉडल स्कूल के पास में वर्षों पुराने श्रमिक शौचालय को तोड़कर बनाया मैदान,मेंढर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की ऐतिहासिक रैली; ₹92.84 करोड़ की विकास परियोजनाओं की घोषणा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया; जनसुविधाओं को मसमाज के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं : बानसूर में यादव समाज का फूटा गुस्सा, मुकेश यादव बोले – वीडियो है सबूत, अब कार्रवाई होनी ही चाहिए*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — नैनपुर में एनसीएल क्रिकेट लीग का भव्य आयोजन, 10 टीमें दिखा रहीं दमखमधार में जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, टीही–धार रेल मार्ग के लोकार्पण की तैयारी तेजश्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित,,,सीतापुर में कर्मचारियों ने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,,,,अखंड भारत की न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -शासकीय कार्यों को समय-सीमा में और सकारात्मक सोच के साथ करेंगे तो मिलेगी आनंद की अनुभूति :पांढुरना में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 80वां जन्मदिनतमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार अलीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्द है 14 मुकदमेमॉडल स्कूल के पास में वर्षों पुराने श्रमिक शौचालय को तोड़कर बनाया मैदान,मेंढर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की ऐतिहासिक रैली; ₹92.84 करोड़ की विकास परियोजनाओं की घोषणा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया; जनसुविधाओं को मसमाज के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं : बानसूर में यादव समाज का फूटा गुस्सा, मुकेश यादव बोले – वीडियो है सबूत, अब कार्रवाई होनी ही चाहिए*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — नैनपुर में एनसीएल क्रिकेट लीग का भव्य आयोजन, 10 टीमें दिखा रहीं दमखमधार में जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, टीही–धार रेल मार्ग के लोकार्पण की तैयारी तेजश्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित,,,सीतापुर में कर्मचारियों ने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,,,,अखंड भारत की न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -शासकीय कार्यों को समय-सीमा में और सकारात्मक सोच के साथ करेंगे तो मिलेगी आनंद की अनुभूति :पांढुरना में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 80वां जन्मदिनतमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार अलीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्द है 14 मुकदमे
Kotputli-Behrorताज़ा खबरराजस्थान

बानसूर में जगी कानूनी चेतना : जागृति फाउंडेशन के शिविर में विद्यार्थियों ने जाना – हक मांगने से नहीं, जानने से मिलता है*

बानसूर। किताबों से आगे भी एक दुनिया है, जहां हक की लड़ाई कानून से लड़ी जाती है। यही संदेश लेकर जागृति फाउंडेशन संस्थान, बानसूर ने विद्यार्थियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर लगाया…

बानसूर में जगी कानूनी चेतना : जागृति फाउंडेशन के शिविर में विद्यार्थियों ने जाना – हक मांगने से नहीं, जानने से मिलता है*
WhatsApp Facebook

बानसूर। किताबों से आगे भी एक दुनिया है, जहां हक की लड़ाई कानून से लड़ी जाती है। यही संदेश लेकर जागृति फाउंडेशन संस्थान, बानसूर ने विद्यार्थियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर लगाया। नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विधिक सेवाएं) योजना, 2015 के तहत हुए इस शिविर में विद्यार्थियों को बताया गया कि मजदूर, श्रमिक और आम आदमी अकेला नहीं है, कानून उसके साथ खड़ा है।

शिविर में विधिक सलाहकार प्रियंका शर्मा ने बड़े ही सरल अंदाज में विद्यार्थियों को समझाया कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को क्या अधिकार मिले हैं, शोषण और अन्याय से कैसे बचा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर निःशुल्क कानूनी सहायता कैसे मिलती है। उन्होंने कहा कि अधिकारों की जानकारी ही सबसे बड़ी ताकत है, जो जानता है, वो कभी दबता नहीं।

शिविर में विद्यार्थियों ने न सिर्फ योजना को समझा, बल्कि यह संकल्प भी लिया कि वे अपने साथ-साथ दूसरों को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। जागृति फाउंडेशन का यह प्रयास बानसूर में एक नई जागृति की शुरुआत बन गया है।