मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मॉडल स्कूल के पास में वर्षों पुराने श्रमिक शौचालय को तोड़कर बनाया मैदान,मेंढर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की ऐतिहासिक रैली; ₹92.84 करोड़ की विकास परियोजनाओं की घोषणा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया; जनसुविधाओं को मसमाज के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं : बानसूर में यादव समाज का फूटा गुस्सा, मुकेश यादव बोले – वीडियो है सबूत, अब कार्रवाई होनी ही चाहिए*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — नैनपुर में एनसीएल क्रिकेट लीग का भव्य आयोजन, 10 टीमें दिखा रहीं दमखमधार में जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, टीही–धार रेल मार्ग के लोकार्पण की तैयारी तेजश्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित,,,सीतापुर में कर्मचारियों ने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,,,,अखंड भारत की न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -शासकीय कार्यों को समय-सीमा में और सकारात्मक सोच के साथ करेंगे तो मिलेगी आनंद की अनुभूति :पांढुरना में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 80वां जन्मदिनतमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार अलीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्द है 14 मुकदमेमॉडल स्कूल के पास में वर्षों पुराने श्रमिक शौचालय को तोड़कर बनाया मैदान,मेंढर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की ऐतिहासिक रैली; ₹92.84 करोड़ की विकास परियोजनाओं की घोषणा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया; जनसुविधाओं को मसमाज के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं : बानसूर में यादव समाज का फूटा गुस्सा, मुकेश यादव बोले – वीडियो है सबूत, अब कार्रवाई होनी ही चाहिए*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — नैनपुर में एनसीएल क्रिकेट लीग का भव्य आयोजन, 10 टीमें दिखा रहीं दमखमधार में जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, टीही–धार रेल मार्ग के लोकार्पण की तैयारी तेजश्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित,,,सीतापुर में कर्मचारियों ने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,,,,अखंड भारत की न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -शासकीय कार्यों को समय-सीमा में और सकारात्मक सोच के साथ करेंगे तो मिलेगी आनंद की अनुभूति :पांढुरना में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 80वां जन्मदिनतमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार अलीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्द है 14 मुकदमे
Dharमध्य प्रदेशशिक्षा

18 नवंबर से शुरू होंगी कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं

कमजोर विद्यार्थियों के लिए लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं, दिसंबर अंत तक पूरा करना होगा बोर्ड कक्षाओं का पाठ्यक्रम... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। जिले में…

18 नवंबर से शुरू होंगी कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं
WhatsApp Facebook

कमजोर विद्यार्थियों के लिए लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं, दिसंबर अंत तक पूरा करना होगा बोर्ड कक्षाओं का पाठ्यक्रम…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू होने जा रही हैं। शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार परीक्षा के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई और परिणाम सुधारने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खासकर पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर उनकी विषयगत समस्याओं को दूर किया जाएगा।

जिले के 293 स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित होंगी। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को पेपर समाप्त होने के बाद घर भेजने के बजाय स्कूल में ही अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। इन कक्षाओं में अगले दिन होने वाले पेपर की तैयारी कराई जाएगी। शिक्षकों को विद्यार्थियों की कठिनाइयों को समझकर उनका समाधान करने और कठिन विषयों का दोबारा रिवीजन कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसका उद्देश्य कमजोर विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय देकर उनकी तैयारी बेहतर बनाना है।

*10वीं में बेस्ट ऑफ फाइव व्यवस्था समाप्त*

इस सत्र में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए बेस्ट ऑफ फाइव की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब विद्यार्थियों का मूल्यांकन सभी छह विषयों के अंकों के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में किसी एक विषय में कम अंक आने पर अन्य विषयों के बेहतर अंकों से उसकी भरपाई नहीं हो सकेगी। इसे देखते हुए स्कूलों में सभी विषयों की तैयारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार परीक्षाएं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार दो पालियों में आयोजित होंगी। वहीं, बोर्ड कक्षाओं का पाठ्यक्रम दिसंबर के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए अतिरिक्त कक्षाओं के साथ नियमित पढ़ाई और रिवीजन पर भी जोर दिया जा रहा है।