मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मॉडल स्कूल के पास में वर्षों पुराने श्रमिक शौचालय को तोड़कर बनाया मैदान,मेंढर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की ऐतिहासिक रैली; ₹92.84 करोड़ की विकास परियोजनाओं की घोषणा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया; जनसुविधाओं को मसमाज के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं : बानसूर में यादव समाज का फूटा गुस्सा, मुकेश यादव बोले – वीडियो है सबूत, अब कार्रवाई होनी ही चाहिए*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — नैनपुर में एनसीएल क्रिकेट लीग का भव्य आयोजन, 10 टीमें दिखा रहीं दमखमधार में जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, टीही–धार रेल मार्ग के लोकार्पण की तैयारी तेजश्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित,,,सीतापुर में कर्मचारियों ने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,,,,अखंड भारत की न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -शासकीय कार्यों को समय-सीमा में और सकारात्मक सोच के साथ करेंगे तो मिलेगी आनंद की अनुभूति :पांढुरना में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 80वां जन्मदिनतमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार अलीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्द है 14 मुकदमेमॉडल स्कूल के पास में वर्षों पुराने श्रमिक शौचालय को तोड़कर बनाया मैदान,मेंढर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की ऐतिहासिक रैली; ₹92.84 करोड़ की विकास परियोजनाओं की घोषणा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया; जनसुविधाओं को मसमाज के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं : बानसूर में यादव समाज का फूटा गुस्सा, मुकेश यादव बोले – वीडियो है सबूत, अब कार्रवाई होनी ही चाहिए*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — नैनपुर में एनसीएल क्रिकेट लीग का भव्य आयोजन, 10 टीमें दिखा रहीं दमखमधार में जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, टीही–धार रेल मार्ग के लोकार्पण की तैयारी तेजश्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित,,,सीतापुर में कर्मचारियों ने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,,,,अखंड भारत की न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -शासकीय कार्यों को समय-सीमा में और सकारात्मक सोच के साथ करेंगे तो मिलेगी आनंद की अनुभूति :पांढुरना में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 80वां जन्मदिनतमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार अलीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्द है 14 मुकदमे
Dharमध्य प्रदेशशिक्षा

पदोन्नति पर करौली हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई पदस्थापना

14 साल तक विद्यार्थियों का भविष्य संवारने वाली प्राचार्य मीना कानूनगो को भावभीनी विदाई... विदाई के समय भावुक हुए विद्यार्थी; शिक्षकों ने कार्यकाल को बताया अनुकरणीय.... रिपोर्टर…

पदोन्नति पर करौली हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई पदस्थापना
WhatsApp Facebook

14 साल तक विद्यार्थियों का भविष्य संवारने वाली प्राचार्य मीना कानूनगो को भावभीनी विदाई… विदाई के समय भावुक हुए विद्यार्थी; शिक्षकों ने कार्यकाल को बताया अनुकरणीय….

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। शासकीय हाई स्कूल मनावर में प्राचार्य पद पर पदस्थ रहीं मीना कानूनगो की करौली हायर सेकेंडरी स्कूल में वरिष्ठ प्राचार्य पद पर पदोन्नति होने पर विद्यालय परिवार द्वारा भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षक साथियों और विद्यार्थियों ने उन्हें सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। अपनी प्रिय प्राचार्य को विदा करते समय कई विद्यार्थी भावुक हो गए।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में मीना कानूनगो का बाकानेर से शासकीय हाई स्कूल मनावर में प्राचार्य पद पर स्थानांतरण हुआ था। लगभग 14 वर्षों के लंबे कार्यकाल में उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कीं। उनके कार्यकाल में विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी लगातार श्रेष्ठ रहा।

कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी एमएल ठाकुर ने उनके कार्यकाल को उत्कृष्ट बताते हुए शिक्षा के प्रति समर्पण और प्रशासनिक दक्षता की सराहना की। सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य सोहन शिंदे ने उन्हें अनुशासनप्रिय व्यक्तित्व बताते हुए उनके शैक्षणिक नवाचारों, उपलब्धियों और विद्यार्थियों के प्रति आत्मीयता का स्मरण किया।

वहीं बालीपुर प्राचार्य पीडी कानूनगो ने कहा कि मीना कानूनगो हमेशा जरूरतमंद और गरीब विद्यार्थियों की मदद के लिए तत्पर रहती थीं। उन्होंने अनेक विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग देकर उनकी शिक्षा जारी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपने विदाई संबोधन में प्राचार्य मीना कानूनगो ने मनावर विद्यालय से जुड़ी यादों को साझा करते हुए शिक्षक साथियों, विद्यार्थियों और उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें श्रीफल और तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विकासखंड के समस्त संकुलों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह का माहौल उस समय भावुक हो गया, जब विद्यार्थियों ने अपनी प्रिय प्राचार्य के साथ बिताए पलों को याद करते हुए उन्हें विदाई दी।