मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत ग्राम गहरौली में चलाया गया ‘टुल्लू हटाओ अभियान’हमीरपुर :माइनर का पानी खेतों में घुसा, 100 बीघा रबी की फसल जलमग्न,छिरका गांव में 12 से अधिक किसानों की चना, मसूर, राई और अलसी की फसल बर्बाद होने की आशंका, किसानों ने मुआवजे की मांगहमीरपुर :जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण कार्यक्रमों की हुई समीक्षाहमीरपुर :सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कलेक्ट्रेट से निकाली गई जनजागरूकता वाहन रैलीभगवान श्रीराम के अवतार के प्रमुख कारणों का किया वर्णन, जय-विजय और नारद मोह की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालुरैंकिंग नहीं, जनता को मिली सुविधाओं से तय हो डिंडौरी का विकास,अधिवक्ता सम्यक जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को लिखा पत्रजिला पंचायत राज अधिकारी के विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवालचंद्रशेखर आजादनगर पुलिस ने 1,380 बल्क लीटर अवैध बीयर की पेटियां जप्त कींपंचायती राज विभाग में दो वर्षों से अटकी भ्रष्टाचार की जांच5 माह से कार्यालय की धूल फांक रही भ्रष्टाचार से संबंधित सशपथ जांच की शिकायतहमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत ग्राम गहरौली में चलाया गया ‘टुल्लू हटाओ अभियान’हमीरपुर :माइनर का पानी खेतों में घुसा, 100 बीघा रबी की फसल जलमग्न,छिरका गांव में 12 से अधिक किसानों की चना, मसूर, राई और अलसी की फसल बर्बाद होने की आशंका, किसानों ने मुआवजे की मांगहमीरपुर :जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण कार्यक्रमों की हुई समीक्षाहमीरपुर :सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कलेक्ट्रेट से निकाली गई जनजागरूकता वाहन रैलीभगवान श्रीराम के अवतार के प्रमुख कारणों का किया वर्णन, जय-विजय और नारद मोह की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालुरैंकिंग नहीं, जनता को मिली सुविधाओं से तय हो डिंडौरी का विकास,अधिवक्ता सम्यक जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को लिखा पत्रजिला पंचायत राज अधिकारी के विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवालचंद्रशेखर आजादनगर पुलिस ने 1,380 बल्क लीटर अवैध बीयर की पेटियां जप्त कींपंचायती राज विभाग में दो वर्षों से अटकी भ्रष्टाचार की जांच5 माह से कार्यालय की धूल फांक रही भ्रष्टाचार से संबंधित सशपथ जांच की शिकायत
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :माइनर का पानी खेतों में घुसा, 100 बीघा रबी की फसल जलमग्न,छिरका गांव में 12 से अधिक किसानों की चना, मसूर, राई और अलसी की फसल बर्बाद होने की आशंका, किसानों ने मुआवजे की मांग

हमीरपुर। मौदहा तहसील क्षेत्र के छिरका गांव में मदारपुर माइनर ओवरफ्लो होने से किसानों के खेतों में पानी भर गया। इससे करीब 100 बीघा भूमि में बोई गई रबी की फसल जलमग्न हो गई। अचानक…

हमीरपुर :माइनर का पानी खेतों में घुसा, 100 बीघा रबी की फसल जलमग्न,छिरका गांव में 12 से अधिक किसानों की चना, मसूर, राई और अलसी की फसल बर्बाद होने की आशंका, किसानों ने मुआवजे की मांग
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। मौदहा तहसील क्षेत्र के छिरका गांव में मदारपुर माइनर ओवरफ्लो होने से किसानों के खेतों में पानी भर गया।

इससे करीब 100 बीघा भूमि में बोई गई रबी की फसल जलमग्न हो गई। अचानक खेतों में पानी भरने से किसानों में हड़कंप मच गया।

किसानों के मुताबिक, इस घटना से 12 से अधिक किसानों की चना, मसूर, राई और अलसी की फसल प्रभावित हुई है। नुकसान लाखों रुपये में होने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जाता है कि माइनर का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के खेतों में पहुंच गया। सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो वहां पानी भरा देख उनके होश उड़ गए।

किसानों का आरोप है कि नहर विभाग की ओर से समय रहते माइनर की सफाई और रखरखाव नहीं कराया गया। सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई, जिसके चलते यह स्थिति पैदा हुई।मामले की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान ने शिकायत की, जिसके बाद माइनर में पानी की आपूर्ति कम कराई गई।

हालांकि तब तक खेतों में पानी भरने से फसलों को काफी नुकसान पहुंच चुका था। पीड़ित किसानों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन कराने तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

साथ ही माइनर की सफाई में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। अब किसानों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई और मुआवजे पर टिकी हैं।