मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत ग्राम गहरौली में चलाया गया ‘टुल्लू हटाओ अभियान’हमीरपुर :माइनर का पानी खेतों में घुसा, 100 बीघा रबी की फसल जलमग्न,छिरका गांव में 12 से अधिक किसानों की चना, मसूर, राई और अलसी की फसल बर्बाद होने की आशंका, किसानों ने मुआवजे की मांगहमीरपुर :जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण कार्यक्रमों की हुई समीक्षाहमीरपुर :सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कलेक्ट्रेट से निकाली गई जनजागरूकता वाहन रैलीभगवान श्रीराम के अवतार के प्रमुख कारणों का किया वर्णन, जय-विजय और नारद मोह की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालुरैंकिंग नहीं, जनता को मिली सुविधाओं से तय हो डिंडौरी का विकास,अधिवक्ता सम्यक जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को लिखा पत्रजिला पंचायत राज अधिकारी के विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवालचंद्रशेखर आजादनगर पुलिस ने 1,380 बल्क लीटर अवैध बीयर की पेटियां जप्त कींपंचायती राज विभाग में दो वर्षों से अटकी भ्रष्टाचार की जांच5 माह से कार्यालय की धूल फांक रही भ्रष्टाचार से संबंधित सशपथ जांच की शिकायतहमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत ग्राम गहरौली में चलाया गया ‘टुल्लू हटाओ अभियान’हमीरपुर :माइनर का पानी खेतों में घुसा, 100 बीघा रबी की फसल जलमग्न,छिरका गांव में 12 से अधिक किसानों की चना, मसूर, राई और अलसी की फसल बर्बाद होने की आशंका, किसानों ने मुआवजे की मांगहमीरपुर :जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण कार्यक्रमों की हुई समीक्षाहमीरपुर :सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कलेक्ट्रेट से निकाली गई जनजागरूकता वाहन रैलीभगवान श्रीराम के अवतार के प्रमुख कारणों का किया वर्णन, जय-विजय और नारद मोह की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालुरैंकिंग नहीं, जनता को मिली सुविधाओं से तय हो डिंडौरी का विकास,अधिवक्ता सम्यक जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को लिखा पत्रजिला पंचायत राज अधिकारी के विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवालचंद्रशेखर आजादनगर पुलिस ने 1,380 बल्क लीटर अवैध बीयर की पेटियां जप्त कींपंचायती राज विभाग में दो वर्षों से अटकी भ्रष्टाचार की जांच5 माह से कार्यालय की धूल फांक रही भ्रष्टाचार से संबंधित सशपथ जांच की शिकायत
Gondaउत्तर प्रदेशधार्मिक

भगवान श्रीराम के अवतार के प्रमुख कारणों का किया वर्णन, जय-विजय और नारद मोह की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

गोण्डा । नगर पंचायत धानेपुर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीराम की महिमा का बखान किया गया नौ दिवसीय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस नैमिषारण्य से पधारीं सुप्रसिद्ध…

भगवान श्रीराम के अवतार के प्रमुख कारणों का किया वर्णन, जय-विजय और नारद मोह की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
WhatsApp Facebook

गोण्डा । नगर पंचायत धानेपुर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीराम की महिमा का बखान किया गया

नौ दिवसीय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस नैमिषारण्य से पधारीं सुप्रसिद्ध कथा वाचिका पूज्य मोहिनी किरण शुक्ला जी ने भगवान श्रीराम की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के पृथ्वी पर अवतार लेने के विभिन्न कारणों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

कथा प्रसंग में उन्होंने बताया कि भगवान शिव माता पार्वती से कहते हैं—

“जब-जब होइ धरम कै हानी, बाढ़हिं असुर अधम अभिमानी।”

अर्थात जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है और अधर्मी एवं अभिमानी असुरों का अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना और भक्तों के कल्याण के लिए अवतार लेते हैं।

मोहिनी किरण शुक्ला जी ने कहा कि भगवान के अवतार लेने के अनेक कारण हैं, जिनका पूर्ण वर्णन करना संभव नहीं है, लेकिन कुछ प्रमुख प्रसंगों के माध्यम से भगवान की अवतार लीला को समझा जा सकता है।

उन्होंने सर्वप्रथम जय-विजय के श्राप की कथा का विस्तार से वर्णन किया। इसके पश्चात नारद मोह प्रसंग सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार नारद जी के मन में मोह उत्पन्न हुआ और उन्होंने भगवान श्रीनारायण को श्राप दिया। साथ ही माता सती, वृंदा और जालंधर की पौराणिक कथाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

कथा वाचिका ने इन प्रसंगों के माध्यम से भगवान की लीला, भक्ति की महिमा और धर्म के महत्व को समझाया। उनकी मधुर वाणी और भावपूर्ण कथा श्रवण कर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।