मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली एवं कानूनों की दी गई जानकारी*वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन को मिलेगी नई गति, डिण्डौरी पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैनकेराकत में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं; रोडवेज डिपो और जर्जर बिजली व्यवस्था का गूंजा मुद्दाजिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डोरी में जिला चिकित्सालय डिण्डौरी के सहयोग से विशेष स्वास्थय परीक्षण शिविर का आयोजनडिंडौरी के 126 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, प्रदेशभर में 74 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सौगातशिवपुर-चरचा में रेलवे अंडरब्रिज के आगे पुलिया धंसी, वैकल्पिक मार्ग से आवागमन की अपील*सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय माध्यमिक शाला रैयतवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित**खापरखेड़ा के पांचो बूथों के कार्यकर्ताओं ने तपसी मंदिर में सामूहिक रूप से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन**सेवा संकल्प अभियान 2026 : खापरखेड़ा में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर हुई ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता*हमीरपुर :बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति किया गया जागरूकयुवा सृजन संवाद कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली एवं कानूनों की दी गई जानकारी*वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन को मिलेगी नई गति, डिण्डौरी पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैनकेराकत में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं; रोडवेज डिपो और जर्जर बिजली व्यवस्था का गूंजा मुद्दाजिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डोरी में जिला चिकित्सालय डिण्डौरी के सहयोग से विशेष स्वास्थय परीक्षण शिविर का आयोजनडिंडौरी के 126 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, प्रदेशभर में 74 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सौगातशिवपुर-चरचा में रेलवे अंडरब्रिज के आगे पुलिया धंसी, वैकल्पिक मार्ग से आवागमन की अपील*सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय माध्यमिक शाला रैयतवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित**खापरखेड़ा के पांचो बूथों के कार्यकर्ताओं ने तपसी मंदिर में सामूहिक रूप से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन**सेवा संकल्प अभियान 2026 : खापरखेड़ा में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर हुई ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता*हमीरपुर :बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति किया गया जागरूक
Jaunpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

केराकत में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं; रोडवेज डिपो और जर्जर बिजली व्यवस्था का गूंजा मुद्दा

जौनपुर (केराकत): तहसील केराकत में शनिवार को ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया, जहां जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने संयुक्त रूप से…

केराकत में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं; रोडवेज डिपो और जर्जर बिजली व्यवस्था का गूंजा मुद्दा
WhatsApp Facebook

जौनपुर (केराकत): तहसील केराकत में शनिवार को ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया, जहां जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की।

दोनों उच्चाधिकारियों ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। ​समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस और विकास कार्यों से जुड़े कई मामले सामने आए।

इस अवसर पर डीएम व एसएसपी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खासकर जमीन व पैमाइश से जुड़े विवादों में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।

​रोडवेज डिपो व बस संचालन की उठी पुरजोर मांग
समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़ी बुनियादी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। केराकत संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनिल सोनकर 'गांगुली' (एडवोकेट) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र के दो गंभीर मुद्दों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।

उन्होंने केराकत तहसील मुख्यालय पर रोडवेज डिपो की स्थापना और नियमित सरकारी बसों के संचालन की मांग रखी। साथ ही अवगत कराया कि शाम 5 बजे के बाद क्षेत्र में सरकारी बस सेवा न मिलने से आम जनता, छात्रों और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने इस दिशा में ठोस और समयबद्ध कार्रवाई की मांग की। ​जर्जर विद्युत व्यवस्था से निजात दिलाने की गुहार
इसके अतिरिक्त केराकत क्षेत्र में चरमराई विद्युत व्यवस्था का मुद्दा भी प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखा गया।

लगातार अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज और जर्जर तारों की समस्या से स्थानीय नागरिकों व किसानों को हो रही परेशानियों को रेखांकित करते हुए त्वरित समाधान की अपील की गई। ​समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित तहसील और ब्लॉक स्तर के तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।