मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सेवा सेतु से ग्रामीणों को घर बैठे मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभहमीरपुर :मुस्करा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप, बिहूनी खुर्द गांव में घर के पास मिला शव, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका; फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्यविद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्पपोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम का संदेशनेटवर्क के लिए तरसता गांव, मोबाइल हाथ में फिर भी अपनों से संपर्क नहीं।नेटवर्क के लिए तरसता गांव, मोबाइल हाथ में फिर भी अपनों से संपर्क नहीं।मनावर में ही नवोदय क्यों?… जनप्रतिनिधियों से सवाल—मनावर के हक में कब उठेगी आवाज…Guwahati to Host Its First International Marathonमनावर में ही नवोदय क्यों?”*पंचतारा पैलेस पिपरिया में पवित्र कलश का पूजन, समरसता संकल्प अभियान सम्पन्न*सेवा सेतु से ग्रामीणों को घर बैठे मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभहमीरपुर :मुस्करा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप, बिहूनी खुर्द गांव में घर के पास मिला शव, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका; फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्यविद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्पपोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम का संदेशनेटवर्क के लिए तरसता गांव, मोबाइल हाथ में फिर भी अपनों से संपर्क नहीं।नेटवर्क के लिए तरसता गांव, मोबाइल हाथ में फिर भी अपनों से संपर्क नहीं।मनावर में ही नवोदय क्यों?… जनप्रतिनिधियों से सवाल—मनावर के हक में कब उठेगी आवाज…Guwahati to Host Its First International Marathonमनावर में ही नवोदय क्यों?”*पंचतारा पैलेस पिपरिया में पवित्र कलश का पूजन, समरसता संकल्प अभियान सम्पन्न*
Surajpurछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम का संदेश

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या…

पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम का संदेश
WhatsApp Facebook

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम का संदेश

सूरजपुर/10 सितंबर 2026/ विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, जिला सूरजपुर के अंतर्गत जिला चिकित्सालय, सूरजपुर के सभाकक्ष में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के. डी. पैकरा ने कहा कि आत्महत्या की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि परिवार, शिक्षण संस्थान और समाज के प्रत्येक व्यक्ति की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि मानसिक परेशानी के शुरुआती संकेतों को समय रहते पहचानकर संवेदनशील सहयोग एवं उचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तो गंभीर परिस्थितियों को रोकने में मदद मिल सकती है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर खुलकर बात करने तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की अपील की।
मनोचिकित्सक डॉ. अंकित शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम के चिकित्सकीय पहलुओं पर जानकारी देते हुए कहा कि मानसिक परेशानी को समय रहते पहचानना और उसका उचित उपचार कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि लगातार तनाव, चिंता, अवसाद, निराशा, नींद एवं व्यवहार में बदलाव जैसे लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण लंबे समय तक बने रहने पर व्यक्ति को मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के विचार आने की स्थिति में व्यक्ति को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए तथा परिवार एवं समाज को सहानुभूति के साथ उसका सहयोग करते हुए तत्काल विशेषज्ञ सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने इसके लिए बिना संकोच उपचार एवं परामर्श लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. राजेश पैकरा ने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्महत्या के पीछे कई मनोवैज्ञानिक, सामाजिक एवं व्यक्तिगत परिस्थितियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के व्यवहार में अचानक परिवर्तन, अत्यधिक निराशा, सामाजिक दूरी, स्वयं को बोझ समझना अथवा मृत्यु एवं आत्महत्या से संबंधित बातें करना जैसे संकेतों को गंभीरता से लेना आवश्यक है। समय पर पहचान, उचित सहयोग और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ाव आत्महत्या रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें वी.एम. नर्सिंग कॉलेज एवं आईआरआरसी नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से आत्महत्या रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, पारिवारिक एवं सामाजिक सहयोग तथा समय पर सहायता लेने जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करने और जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुंचाने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि तनाव, चिंता, अवसाद, भावनात्मक परेशानी अथवा आत्महत्या से संबंधित विचार होने पर समस्या को छिपाने या नजरअंदाज करने के बजाय समय पर सहायता लेना आवश्यक है। जिला चिकित्सालय, सूरजपुर स्थित स्पर्श क्लिनिक, ओ.पी.डी. क्रमांक 60 में उपलब्ध मानसिक स्वास्थ्य संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर वहां परामर्श, उपचार एवं उचित मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय मरकाम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सहित नर्सिंग सिस्टर एवं जिला चिकित्सालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।