दीपक शर्मा की रिपोर्ट
चंद्रशेखर आजाद नगर:- कथावाचक हिंदू संत कमल किशोर नागर जी को गोली मारने की धमकी भरा पत्र मिला है जिसके विरोध एवं गिरफ्तारी के लिए चंद्रशेखर आजाद नगर के समस्त हिंदू समाज द्वारा SDM को ज्ञापन दिया गया ।
कमल किशोर नागर गुरु कृपा शबरी गौशाला झाबुआ में श्रीकृष्ण महोत्सव के अवसर पर रात्रिकालीन भव्य सत्संग कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे । परम पूज्य संत श्री पं. कमल किशोरजी नागर धर्मांतरण एवं गौ-तस्करी जैसी गतिविधियों के विरूद्ध जनजागरण एवं गौ-संरक्षण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे है। इसी क्रम में इस क्षेत्र में प्रतिवर्ष धार्मिक एवं सामाजिक जनजागरण के बडे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे है। 04 सितंबर 2026 को आयोजित उक्त रात्रिकालीन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भेंट स्वरूप प्रदान की गई सामग्री, शाल एवं श्रीफल आदि के बीच एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें मद्दे नजर उक्त पत्र की भाषा एवं विषयवस्तु को देखते हुए मामला अत्यंत गंभीर एवं सुरक्षा की दृष्टि से चिंताजनक प्रतीत होता है। इसलिए चंद्रशेखर आजाद नगर के समस्त हिंदू समाज ने SDM को ज्ञापन दिया और मांग की गई हे कि धमकी भरे पत्र को गंभीरता से लेते हुए इसकी सूक्ष्म एवं निष्पक्ष जाँच करवाकर पत्र रखने वाले व्यक्ति अथवा व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की गई।
