A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

*नाग पंचमी पर असवारी गांव में सजी कबड्डी प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*

वाराणसी। नाग पंचमी के पावन अवसर पर राजातालाब थाना क्षेत्र के असवारी गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।मैदान में खिलाड़ियों ने जोश, फुर्ती और रणनीति का परिचय देते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।आयोजन को सफल बनाने में ओमप्रकाश पटेल, अनिल पटेल, भोलानाथ पटेल, विकास पटेल, रितिक पटेल एवं अवधेश यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता में संदीप पटेल ने रेफरी की भूमिका निभाते हुए खेल को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित इस खेल प्रतियोगिता से ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिला। आयोजन से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।

रिपोर्ट: अजय कुमार गुप्ता

Related Articles
Show More
Back to top button