मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
31 पेटी अवैध माउण्ट 6000 बीयर जप्त, कुल 372 बल्क लीटर शराब कीमती ₹74,400 रूपये की बरामददबंग के सामने प्रशासन फेल जबरन खेत जोतकर किया कब्जारौहतापुर घाट पर पंपसेट के पानी से हुआ गंगा स्नान, श्रद्धालु मायूसहमीरपुर :जिलाधिकारी ने राजकीय महिला छात्रावास मौदहा एवं निर्माणाधीन सीएम कंपोजिट विद्यालय रीवन का किया औचक निरीक्षणकोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रमुख चुनाव: निर्वाचन कार्यक्रम जारीहरसौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग -पंजाबी गुरुद्वारे में गुरुनानक देव जी का मनाया गया जन्मोत्सव*हेडलाइन: नांगलवाड़ी ओझर रोड पर चोरों का आतंक, एक ही रात में दो स्प्लेंडर बाइक चोरीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — नैनपुर स्टेशन में मूक माटी जबलपुर रायपुर से कटा यात्री का हाथशिवराम कन्नौज के नेतृत्व में बाकानेर में होगा मनावर विधानसभा का भव्य दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन31 पेटी अवैध माउण्ट 6000 बीयर जप्त, कुल 372 बल्क लीटर शराब कीमती ₹74,400 रूपये की बरामददबंग के सामने प्रशासन फेल जबरन खेत जोतकर किया कब्जारौहतापुर घाट पर पंपसेट के पानी से हुआ गंगा स्नान, श्रद्धालु मायूसहमीरपुर :जिलाधिकारी ने राजकीय महिला छात्रावास मौदहा एवं निर्माणाधीन सीएम कंपोजिट विद्यालय रीवन का किया औचक निरीक्षणकोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रमुख चुनाव: निर्वाचन कार्यक्रम जारीहरसौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग -पंजाबी गुरुद्वारे में गुरुनानक देव जी का मनाया गया जन्मोत्सव*हेडलाइन: नांगलवाड़ी ओझर रोड पर चोरों का आतंक, एक ही रात में दो स्प्लेंडर बाइक चोरीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — नैनपुर स्टेशन में मूक माटी जबलपुर रायपुर से कटा यात्री का हाथशिवराम कन्नौज के नेतृत्व में बाकानेर में होगा मनावर विधानसभा का भव्य दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को किया रवाना

हमीरपुर। आगामी संविधान दिवस, स्पेशल लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आमजन को विधिक अधिकारों एवं सुलभ न्याय के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज 24…

हमीरपुर :जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को किया रवाना
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। आगामी संविधान दिवस, स्पेशल लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आमजन को विधिक अधिकारों एवं सुलभ न्याय के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज 24 नवंबर 2026 को जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राम प्यारे ने जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को 26 नवंबर को आयोजित होने वाले संविधान दिवस कार्यक्रम, 28 नवंबर को आयोजित होने वाली स्पेशल लोक अदालत तथा 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जागरूक करेगा।

प्रचार अभियान के माध्यम से आमजन को बताया जाएगा कि लोक अदालत विवादों एवं सुलह योग्य वादों के निस्तारण का सरल, शीघ्र एवं निःशुल्क माध्यम है। इसमें पक्षकार आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर अपने वादों का निस्तारण करा सकते हैं। इससे समय एवं धन की बचत होने के साथ ही न्यायालयों में लंबित वादों का बोझ भी कम होता है।

इसके साथ ही संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति जनसामान्य को जागरूक किया जाएगा। संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश श्री राम प्यारे ने कहा कि लोक अदालत आमजन को सस्ता, सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की प्रभावी व्यवस्था है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे आगामी स्पेशल लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने अधिक से अधिक लंबित एवं सुलह योग्य वादों का निस्तारण आपसी सहमति से कराकर इस जनकल्याणकारी व्यवस्था का लाभ उठाएं।

कार्यक्रम में अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कुमारी अफशां, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) श्री रणवीर सिंह, विशेष न्यायाधीश (द0प्र0क्षे0) श्री राजीव कुमार-द्वितीय, विशेष न्यायाधीश (ई.सी. एक्ट) श्री संजय कुमार गोंड, अपर जनपद न्यायाधीश (पॉक्सो) श्री अनिल कुमार खरवार, अपर जनपद न्यायाधीश (एफटीसी-महिला उत्पीड़न) श्रीमती लवी यादव, अपर जनपद न्यायाधीश (एफटीसी) श्री निजेंदर कुमार, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) श्री अभिषेक त्रिपाठी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. महेंद्र कुमार पांडेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती वंदना अग्रवाल सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी एवं पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।