मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
Singrauliमध्य प्रदेश

सिंगरौली:परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई ओवरलोड व खुले में परिवहन करने वाले वाहनों पर विभाग की कार्रवाई, 10 लाख से अधिक का राजस्व वसूला।

सिंगरौली:परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई ओवरलोड व खुले में परिवहन करने वाले वाहनों पर विभाग की कार्रवाई, 10 लाख से अधिक का राजस्व वसूला।
WhatsApp Facebook

 

 

सिंगरौली:परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई ओवरलोड व खुले में परिवहन करने वाले वाहनों पर विभाग की कार्रवाई, 10 लाख से अधिक का राजस्व वसूला।

(पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली अखंड भारत न्यूज)

सिंगरौली: जिले में ओवरलोडिंग, प्रदूषण और अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत ओवरलोड, बिना तिरपाल तथा आवश्यक दस्तावेजों के बिना संचालित वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान मटवई एनटीपीसी एवं चौकी निवास क्षेत्र स्थित जेपी प्लांट से निकलने वाले फ्लाई ऐश वाहनों की विशेष जांच की गई। जांच में ओवरलोड फ्लाई ऐश एवं अन्य सामग्री का परिवहन करने वाले, बिना तिरपाल खुले में सामग्री ले जाने वाले तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी एवं दंडात्मक कार्रवाई की गई।

परिवहन अधिकारियों ने वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी), बीमा, परमिट, फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की। जिन वाहनों में अनियमितताएं मिलीं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग ने कहा कि खुले में सामग्री का परिवहन पर्यावरण प्रदूषण बढ़ाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अभियान के दौरान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से अब तक 10 लाख रुपये से अधिक का शासकीय राजस्व संग्रह किया गया है।