मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनासरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधना
A2Z सभी खबर सभी जिले की

आश्चर्य की बात है कि चोरों ने काट लिया 25 हजार वोल्ट वाली तार

WhatsApp Facebook

गंगा दामोदर एक्सप्रेस, हटिया पटना एक्सप्रेस और पलामू एक्सप्रूस की परिचालन लगभग तीन-चार घंटे बाधित

जहानाबाद। जिले में गुरुवार को चोर ट्रेन को चलाने वाली बिजली की तार ही काट ले गए। रेलवे कर्मचारी के अनुसार लार्ज स्पैन वायर को ही चोर काट कर ले उड़े। घटना के बाद पूरे रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। रेलवे कर्मचारी के मुताबिक चोर करीब 35 मीटर लार्ज स्पैन वायर, जो कि ट्रेनों को बिजली सप्लाई देकर चलाने का काम करता है, उसे ही काट कर ले भागे। इसकी वजह से कई रेल गाड़ियां बाधित रही। लगभग 3 घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहीं, जिनमें गंगा दामोदर एक्सप्रेस, हटिया पटना एक्सप्रेस और पलामू एक्सप्रूस भी शामिल रही।घटना के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहा है। पटना–गया रेल रूट पर चोर 25 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन ओवरहेड तार काटकर ले गए, जिससे करीब 3 से 4 घंटे तक अपनी जगह पर ही रुक गईं। वहीं इसकी खबर मिलते ही रेल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया और रेल पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार के मुताबिक उन्हें सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान जानकारी मिली कि डाउन लाइन पर चोरों ने ट्रेन की 35 मीटर ओवरहेड वायर तार काट लिया। आश्चर्य की बात है कि चोरों ने 25 हजार वोल्ट वाली तार काट लिया, बगल में ही थाना है लेकिन चोरों को इस बात की तनिक भी परवाह नहीं थी। इससे रेलवे की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।