

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। कस्बे की मुख्य बाजार से जुडे तालाब में पडे कूडे के ढेर में आग लगने से हडकंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस, दमकल और मोहल्ले के लोगों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कस्बे की कोतवाली के निकट गढाना तालाब में डाले गए कूडे के ढेर में चिंगारी से अचानक आग भडक उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे आसपास हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मोहल्ले के लोगों के सहयोग से कडी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि आग से किसी प्रकार की धन या जन हानि नहीं हो सकी है।