मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशनआदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

तीन युवक खुलेआम लहरा रहे हथियार, गिरफ्तारी को छापेमारी जारी

तीन युवक खुलेआम लहरा रहे हथियार, गिरफ्तारी को छापेमारी जारी
WhatsApp Facebook

जहानाबाद। जिले में गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक दिख रहे हैं, जिनमें से दो युवक खुलेआम हथियार लहरा रहे है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

काको थाना प्रभारी राहुल कुमार के अनुसार, यह वीडियो काको थाना क्षेत्र के लोहा बीघा गांव के आसपास का बताया जा रहा है। वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भी चर्चा है। पुलिस ने वीडियो की सत्यता की जांच के साथ-साथ उसमें दिख रहे युवकों की पहचान का अभियान तेज कर दिया है। प्रारंभिक जांच में कुछ युवकों की पहचान घोसी और काको थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासियों के रूप में हुई है। पुलिस उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है और लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर हथियार का प्रदर्शन कानून का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

पुलिस ने वायरल वीडियो को आधार बनाकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित युवकों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की सुनिश्चित की जाएगी।