A2Z सभी खबर सभी जिले की

सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में आवश्यक बैठक , महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

डिंडोरी।आज दिनांक 24/04/26. दिन शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में अति आवश्यक बैठक ली गई। बैठक का प्रारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। बैठक में तिलक बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अवधिया, व्यवस्थापक नरेन्द्र सिंह राजपूत, समिति सदस्य तुलसी राम कटेहा संस्था प्रधान देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी और समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहे। बैठक में बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा दशम, द्वादश और स्थानीय कक्षाओं के परीक्षा परिणाम की भी समीक्षा की गई। परीक्षा परिणाम बेहतर लाने हेतु सम्पर्क, अतिरिक्त कक्षा लगाकर अध्ययन अध्यापन कार्य कराना, कमजोर भैया बहिनों की सूची बनाकर उन पर विशेष ध्यान देना, और अच्छे भैया बहिनों का चयन कर उनसे सतत सम्पर्क बनाकर सर्वोत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने का प्रयास करना, टीसी रोकने का प्रयास करते हुए नवीन प्रवेश कराना, कक्षा नवम से द्वादश तक भैया बहिनों का टेस्ट/ मूल्यांकन उपरांत नवीन प्रवेश दिया जाएगा। इन सभी बिन्दुओं का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया। कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!