A2Z सभी खबर सभी जिले की

शासकीय आईटीआई पांढुर्णा के प्रशिक्षणार्थियों ने किया भोपाल स्थित संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क का शैक्षणिक भ्रमण*

अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की ली जानकारी*

*शासकीय आईटीआई पांढुर्णा के प्रशिक्षणार्थियों ने किया भोपाल स्थित संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क का शैक्षणिक भ्रमण*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

*अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की ली जानकारी*

पांढुरना – शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) पांढुर्णा के प्रशिक्षणार्थियों ने हाल ही में भोपाल स्थित संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण व्यवस्थाओं, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं तथा रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की जानकारी प्रदान करना था, जिससे वे भविष्य में अपने कौशल को बेहतर तरीके से विकसित कर सकें।
संस्था के प्राचार्य श्री ज्ञानदेव तलमले ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने स्किल पार्क में संचालित विभिन्न आधुनिक तकनीकी लैब, प्रशिक्षण मॉड्यूल और उद्योग आधारित पाठ्यक्रमों का अवलोकन किया। यहां विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को उन्नत मशीनरी, डिजिटल प्रशिक्षण प्रणाली तथा नवीन तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि ग्लोबल स्किल पार्क में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां युवाओं को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है। इससे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं तथा वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं।


प्रशिक्षणार्थियों ने इस अवसर पर विभिन्न प्रयोगशालाओं, स्मार्ट क्लासरूम, सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण केंद्र और अत्याधुनिक उपकरणों को करीब से देखा तथा प्रशिक्षकों से संवाद कर नई तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अपने तकनीकी ज्ञान और कौशल विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
प्राचार्य श्री तलमले ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को नई तकनीकों और उद्योगों की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलता है, जिससे उनके भीतर कौशल विकास और रोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
संस्था प्रबंधन के अनुसार भविष्य में भी प्रशिक्षणार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं कौशल विकास के लिए इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण और गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!