

- *सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण का खुलासा*
*थाना रंगनाथनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अज्ञात आरोपियों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा गया*
थाना रंगनाथनगर में दिनांक 27/01/2026 को फरियादिया श्रीमती रेशमा खान निवासी बरगवां, थाना रंगनाथनगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 26/01/2026 की शाम लगभग 07:30 बजे से लापता है। रिपोर्ट पर थाना रंगनाथनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरुणपाल सिंह द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में बालिका की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई।
तलाश के दौरान सूचना प्राप्त होने पर थाना माधवनगर एवं थाना रंगनाथनगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गुमशुदा बालिका को अमकुही पहाड़ी क्षेत्र से दस्तयाब कर सुरक्षित थाना लाया गया। महिला अधिकारी द्वारा परिजनों की उपस्थिति में बालिका से पूछताछ की गई।
पूछताछ में बालिका द्वारा बताया गया कि दिनांक 26/01/2026 को वह अपनी मौसी के साथ बाजार जा रही थी, इस दौरान परिचित व्यक्तियों के साथ अमकुही पहाड़ी क्षेत्र में गई, जहां अलग-अलग घटनाक्रमों के दौरान विधि विरुद्ध बालक एवं अन्य आरोपियों द्वारा उसके साथ जबरदस्ती व दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
प्रकरण में विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपराध स्वीकार किया। बालक की निशानदेही पर दो अज्ञात आरोपियों की तलाश कर उन्हें अमकुही क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार आरोपीगण :*
1. अभिषेक उर्फ सक्कू पिता विजय आदिवासी, उम्र 19 वर्ष, निवासी अमकुही, थाना माधवनगर
2. राजकुमार उर्फ भस्सू पिता स्व. संतोष आदिवासी, उम्र 30 वर्ष, निवासी अमकुही, थाना माधवनगर
3. एक विधि विरुद्ध बालक
आरोपियों से पूछताछ में समूहिक दुष्कर्म की साजिश व घटना को स्वीकार किया गया। आरोपी अभिषेक उर्फ सक्कू के कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त सब्बल जप्त किया गया। प्रकरण में विधि विरुद्ध बालक सहित सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
*सराहनीय भूमिका* : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरुणपाल सिंह, सउनि बहादुर सिंह, प्र.आर. महेन्द्र दुबे, प्र.आर. अजय तिवारी, प्र.आर. पवन पाठक, प्र.आर. रामनरेश शुक्ला, प्र.आर. गोविन्द प्रसाद, प्र.आर. अर्जुन तिवारी, प्र.आर. प्रमोद ठाकुर, प्र.आर. उमरमन बागरी, प्र.आर. असंत सिंह, आरक्षक वीरेंद्र, बृजेश, रोशन, रोहित, म.आर. रुचिका, नीलम, एवं थाना माधवनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही।