A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:डम्पर ने बाईक सवार को मारी टक्कर, मां बेटे की मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। डम्पर की टक्कर से बाईक सवार मां बेटा गंभीर रूप सै घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। और डम्पर को कब्जे में ले लिया गया है।

Related Articles

सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम बक्छा निवासी छुन्नी (52)पत्नी रामसहाय अपने बेटे राजू (32)के साथ बाईक से घाटमपुर जा रही थी तभी चांदीकला के निकट अनियंत्रित डम्पर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सिसोलर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और डम्पर सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी ने बताया कि, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डम्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया है बाकि आगे की कार्यवाही की जा रही है। मृतक पांच भाईयों में सबसे छोटा था और कानपुर में एक कम्पनी में काम करता था। घर में हुई इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!