0 1 minute read
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Check Also
Close
- लाभार्थी सम्पर्क अभियान का आयोजन13/03/2024
- 18 को 5 बजे तक बंद रहेंगे खाटू मंदिर के पट15/04/2024
- सेना में पवन प्रजापति वीरगति की प्राप्त22/06/2025
http://मोहरसिंह,नोहर,जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। आज दिनांक 02.01.2026 को ग्राम सुधार समिति की आम सभा का आयोजन जाट समाज भवन नोहर में किया गया। सभा में व्यय का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया ।। आम सभा की अध्यक्षता जसवंत आर्य ने की। बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार विमर्श किया गया। आमसभा में उपस्थित सभी ने एक मत से तय किया कि समाज की एक न्यायिक कमेटी बनी हुई है, यह कमेटी अध्यक्ष का मनोनयन हेतु बनी हुई है। न्यायिक समिति जो भी निणर्य करेगी सभी को मान्य होगा। न्याय समिति में अभिषेक मटोरिया,काशीराम गोदारा,रामकिशन भाकर, जसवंत आर्य, कृष्ण लाल कासनिया,दलीप बेनिवाल, महंत गोपाल नाथ, कृष्ण लाल सहारण ,सोहन ढील उपस्थित रहे। कमेटी के सदस्यो ने विचार कर महत गोपालनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका उपस्थित सभी ने सहमति से अनुमोदन किया। अभिषेक मटोरिया में उक्त प्रस्ताव को आम सभा में रखा तो उपस्थित सभी ने फैसले का सर्व सम्मति से अनुमोदन किया। शेष कार्यकारिणी के गठन का अधिकार नव नियुक्त अध्यक्ष महंत गोपालनाथ को दिया गया । पूर्व अध्यक्ष जसवंत आर्य ने नवनियुक्त अध्यक्ष को कार्यभार सौंपा। अखंड भारत नई दिल्ली से मोहरसिंह की खास रिपोर्ट।
