
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तम कार्य शैली और मनावर नगर में एक प्रतिष्ठा वान चिकित्सक के रूप में अपने 30 साल के सफल करियर में कई उपलब्धियां हासिल करने वाले मनावर के चिकित्सक और समाजसेवी डॉक्टर कृष्ण चंद्र राणे का जन्म दिवस इष्ट मित्रों और सभी शुभचिंतकों के द्वारा मनाया गया, इसमें एक और उपलब्धि यह रही कि उनकी बहू डॉक्टर ज्योति राणे का MD मेडिसिन चिकित्सक के रूप में चयन होने की खुशी भी थी और पार्वती अस्पताल के सफल दो वर्ष भी पूर्ण हुए! इस अवसर पर मनावर के विधायक डॉ हीरालाल अलावा के द्वारा कहा गया कि मनावर का सौभाग्य है कि ऐसे चिकित्सक जो सदैव समर्पण भाव से कार्य करते हैं वह हमारे बीच में डॉ राणे है। उनकी सेवा और संकल्प की भावना को में प्रणाम करता हू। उनके जन्म दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देता हू। धार-महू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद छतर सिंह दरबार, मनावर के युवा पत्रकार मयंक साधु, शकील खान, बसंत जख़्मी, अनिल तोमर, वाहिद मंसूरी, हुकूमचंद्र पाचूरेकर, सिंगर और पत्रकार संदीप जाजमे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण गर्ग, ताराचंद नहाले, डॉक्टर नेहा राणे, डॉक्टर हिमांशु गोखले, डॉक्टर जितेंद्र राणे, पार्वती राणे, कांग्रेस के नेता कुंदन उजले, फारूक शाह, भानु राणे जितेंद्र आदिवाल समेत अनेक वरिष्ठ जन मौजूद रहे!
0 1 minute read

