A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री के पुत्र अभिमन्यु पत्नी, परिवार संग मां नर्मदा परिक्रमा में देव पथलिंग बोधवाडा पहुंचे

कष्टभंजन देव मंदिर में दर्शन पूजा अर्चना कर देव पथलिंग बोधवाड़ा नाव से पहुंचकर किया दुग्ध अभिषेक

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977697

मनावर। प्रदेश टुडे।। मां नर्मदा परिक्रमा कर रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव के पुत्र अभिमन्यु के साथ पत्नी इशिता उनकी बड़ी बहन डॉ. आकांक्षा यादव, जीजाजी, बड़े भाई वैभव यादव और भाभी शालिनी भी नर्मदा यात्रा में शामिल हैं। परिवार सहित गुरुवार रात्रि को कष्टभंजन देव दाहोद पहुंचे। रात्रि विश्राम मंदिर में ही किया गया।

Related Articles

प्रातः शुक्रवार को कष्टभंजन से बोधवाडा पहुंचे नाव से देवपथ लिंग पहुंचकर देव दर्शन किया। पंडित भास्कर व पंडित आशीष के द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक करवाया गया व मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात बोधवाड़ा से गांगली चौकड़ी की ओर प्रस्थान किया यहां पर मां नर्मदा भक्त उपसरपंच चिंतन जाट बलराम जाट भारत सेन दिनेश फौजी डा.रुपेश जाट चंदन जाट सुगन जाट के द्वारा श्रीफल व पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया अभिमन्यु के द्वारा यहां पर संत गुजरात जूनागढ़ के महंत महेश दास स्वामी जी का पुष्प हार श्रीफल भेंट कर दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

दरअसल,वे अपनी नवविवाहित पत्नी के साथ नर्मदा परिक्रमा पर निकले हैं। उनके साथ बड़ा भाई परिवार के अन्य सदस्य भी इस यात्रा में शामिल हैं। यह परिक्रमा 22 दिसंबर को ओंकारेश्वर से शुरू हुई थी।परिवार की ओर से की जा रही यह नर्मदा परिक्रमा मां नर्मदा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से है। नवदांपत्य जीवन की मंगल कामना, पारिवारिक स्वास्थ्य, मानसिक और शांति और समाज के कल्याण का संकल्प भी इस यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सीएम के बड़े बेटे ने भी की है नर्मदा परिक्रमा अभिमन्यु यादव और उनकी पत्नी दोनों पेशे से चिकित्सक हैं। परिवार के अन्य सदस्य, जिनमें उनकी बड़ी बहन, जीजा और बड़े भाई वैभव यादव शामिल हैं, वो भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

यादव परिवार का मां नर्मदा से गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव रहा है, और इससे पहले मुख्यमंत्री के बड़े बेटे वैभव यादव भी नर्मदा परिक्रमा कर चुके हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि नर्मदा परिक्रमा का विचार पौष मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आया, जो 23 दिसंबर को पड़ती है। इसी दिन से यात्रा की विधिवत शुरुआत की गई थी। अनुमान है कि यह यात्रा लगभग 15 दिनों में संपन्न होगी।

साथ में आशीष भगत परिक्रमा सहयोग में प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, मंडल अध्यक्ष शिवम यादव, जनपद सीईओ कंचन वास्केल, चौकी प्रभारी रवि वास्केल, तहसीलदार पंकज यादव, कपिल पाटीदार, कैलाश यादव, गोपी लाल यादव, ग्राम पंचायत सचिव महेंद्र मुजाल्दा, सरपंच विप्लव मुजाल्दा, पटवारी बादामसिंह, विजय यादव, भारत सिंह मुजाल्दा व क्षेत्र के सात्त्तलाई बोधवाडा दाहोद के कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए। ग्राम सात्तलाई में पवन बेड़ा व सूरज जाट के निवास पर जल पान किया गया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. अभिमन्यु का विवाह खरगोन जिले की डॉ. इशिता के साथ पिछले महीने 30 नवंबर को उज्जैन में एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुआ था। शादी के 21 दिन बाद ही यह जोड़ा नर्मदा यात्रा पर निकला है। बताया जाता हैं कि परिक्रमा यात्रा 15 दिन में पूर्ण होगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!