
जनपद कानपुर देहात की तहसील रसूलाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कहिंजरी खुर्द में हो रही सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के पाँचवें दिन
कथावाचक आचार्य महेश चंद्र पाण्डेय ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन सुनाया।भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं (जैसे पूतना उद्धार, माखन चोरी, यमलार्जुन मोक्ष) का वर्णन होता है और मुख्य रूप से गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई जाती है, जिसमें श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र के घमंड को तोड़कर ब्रजवासियों को गोवर्धन पर्वत उठाने और उसकी पूजा करने का उपदेश दिया गया, और इंद्र के क्रोध से बचाने के लिए पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर सबकी रक्षा की, जिसके बाद छप्पन भोग लगाए गए। यह कथा जीवन में अहंकार त्याग, भक्ति और कर्म के महत्व को सिखाती है।इस मौके पर रमेश पाण्डेय, नरेश सिंह राजावत सरमन सिंह गौर शिव सिंह यादव राजेंद्र पाण्डेय
श्यामसुंदर प्रजापति अमन राजावत विक्रम यादव मोनू पाण्डेय सूरज सिंह गौर विक्रम सिंह उर्फ़ सोनू गौर मुन्ना राजावत अंशुल यादव सहित सैकड़ों श्रोता गण मौजूद रहे।