
रवि शिमले रिपोर्टर
अंजड:- नगर परिषद द्वारा 8 करोड़ 24 लाख के कार्यो का भूमिपूजन सांसद द्वय के करकमलों से रविवार दोपहर 12 बजे स्थानीय गुरुनानक उद्यान (सरकारी बगीचे) में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा महामन्त्री डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी एवं खरगौन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, अनेक पार्षदगण एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पण्डित द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कर विधिवत गेती चलाकर निर्माण कार्यो का शुभारंभ किया गया।
पश्चात मंचासीन कार्यक्रम में
नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर की पेयजल व्यवस्था हेतु लगभग 6 करोड़ 72 लाख की लागत से बनने वाले 2.3 एमएलडीसी के फिल्टर प्लांट तथा नगर के ट्रेचिंग ग्राउंड में लगभग 1 करोड़ 17 लाख की लागत से बनने वाले 3TPD MRF प्लांट तथा वार्ड क्रमांक 1, 13 एवं 15 में 35 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्यो किये जायेंगे।
आगे उन्होंने बताया कि नगर में 2 फिल्टर प्लांट लगे हुए है तथा भविष्य में बढ़ने वाली जनसँख्या वृद्धि को ध्यान में रखते हुए प्रदेश शासन द्वारा अम्रत 2.0 योजनांतर्गत 2.3 एमलडीसी का फिल्टर प्लांट जो नर्मदा किनारे दतवाड़ा में बनाया जाएगा। फिल्टर प्लांट हेतु नर्मदा नदी से लेकर गुरुनानक उद्यान तक करीब 10 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन तथा पानी की दो बड़ी टंकियां क्रमशः 8 एवं 5 लाख लीटर की बनाई जाएगी।
जिससे नगवासियो को आगामी 20 सालों तक के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होगी जो नगर के लिए मिल का पत्थर साबित होगी।
वही टेंचिग ग्राउंड में बनने वाले 3 TDP MRF प्लांट से कचरे का निपटान किया जाएगा।
तथा वार्डो में सीसी रोड निर्माण से आमजनो को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी एवं लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि आज सौभाग्य की बात है कि नगवासियो को प्रदेश सरकार द्वारा 8 करोड़ 24 लाख के कार्यो की सौगात नगर को मिली है। प्रदेश एवं केंद्र सरकार की अनेक जनहितैषी योजनाओं का लाभ आमजनो को मिल रहा है। विकास का काम सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है व दोनों सांसदों ने नगर परिषद अंजड को विकास कार्यो में हरसम्भव मदद देने का आश्वासन दिया।
इस दौरान मंच पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ऋतुराज सिंह तोमर, वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद आवल्या, विट्ठल मामा पाटीदार, शिवराम छबाया, राजेन्द्र भावसार, राजा चौहान एवं अंजना पटेल मंचासीन थे।
कार्यक्रम का संचालन उपयंत्री निलेश सोनी एवं आभार प्रभारी सीएमओ दिनेश पटेल द्वारा व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
