A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:19जोडों ने थामा एक दूसरे का हाथ

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

एक ओर हवन कुंड में श्लोक तो दूसरी ओर निकाह में पढी गई कुरान की आयतें

मौदहा हमीरपुर।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदारपुर में शहीद वीर अब्दुल हमीद सामाजिक समिति द्वारा सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमें 19जोडों ने एक दूसरे का हाथ थामा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौदहा नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद श्रीनाथ ने वैवाहिक जोडों को आशीर्वाद दिया।

Related Articles

शहीद वीर अब्दुल हमीद सामाजिक समिति द्वारा रविवार को मौदहा विकास खण्ड के मदारपुर में सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि मौदहा नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद उर्फ़ श्रीनाथ जबकि विशिष्ट अतिथि मदारपुर के समाजसेवी हारून खान रहे। सामूहिक विवाह सम्मेलन में नसीम उददीन के साथ महक खातून,सुनील संग रोशनी,इशाक संग खुश्बू,अंदीप संग गौनो,राम आसरे संग प्रेम कुमारी,पवन कुमार संग कंचन,नासिर संग सजवी,अजय कुमार संग सीता देवी,नवीन संग बंदना,सलमान संग निशा,बालकदास संग संगीता,रहीम खां संग खुश्बू,हिमांशु संग बंदना,शीलू संग पूनम देवी,सचिन संग संध्या,निजामुद्दीन संग मुस्कान,शान मोहम्मद संग शमा,आलोक संग साधना और सचिन संग पूजा का विवाह सम्पन्न हुआ।

सामूहिक विवाह सम्मेलन में जहां एक ओर यज्ञ की बेदी पर कुछ जोडों ने अग्नि के फेरे लिए तो कुछ जोडों ने निकाह पढा जो गंगा जमुनी तहजीब की जीती जागती मिशाल है। इस दौरान मुख्य अतिथि सहित अन्य कमेटी के लोगों ने नव वर वधु को घर गृहस्थी का सामान देने के साथ आशीर्वाद देकर नये वैवाहिक जीवन की शुभकामनायें दीं। इस दौरान सिद्धार्थ मिश्रा एडवोकेट, बदरुद्दीन बदर, एडवोकेट विनय तिवारी,जीशान अली, रवि वर्मा, कलंदर निजामी, रेहान खान,रामबाबू यादव और संस्था के अध्यक्ष हमीद शाह कादरी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!