A2Z सभी खबर सभी जिले की

जमशेदपुर में सिटी एसपी का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को और चाक-चौबंद बनाने पर जोर

जमशेदपुर। शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मंगलवार देर शाम मानगो और आसपास के इलाकों में व्यापक पैदल मार्च किया। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय-1 भोला प्रसाद, मानगो थाना प्रभारी निरंजन प्रसाद, आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने आजादनगर, मानगो थाना क्षेत्र और उलीडीह ओपी के व्यस्त मार्गों, बाजारों तथा संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। सिटी एसपी ने स्थानीय दुकानदारों, आम लोगों और राहगीरों से बातचीत कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सुझाव और समस्याएँ जानीं।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि पैदल मार्च का मुख्य उद्देश्य “जनता में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ाना और अपराधियों में भय कायम करना” है। उन्होंने कहा कि पुलिस जब सीधे जनता के बीच जाकर संवाद करती है, तो इससे न केवल विश्वास बढ़ता है, बल्कि अपराध नियंत्रण में भी सहायता मिलती है।

मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में पुलिस सक्रियता और निगरानी बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, और लोगों को सुरक्षित वातावरण का भरोसा देने का संदेश दिया।

Related Articles

जमशेदपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!