कप्तानगंज– कप्तानगंज क्षेत्र में स्थित प्रिंस एकेडमी भावपुर में शुक्रवार को बाल दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही विद्यालय परिसर बच्चों के गतिविधियों से गुलजार रहा कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया गीत कविता पाठ नाटक के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नाटक को सराहना मिली। प्रिंस एकेडमी के “प्रबंधक” दुर्गेश कुमार पांडे ने कहा हमारे विद्यालय में बच्चों की प्रतिभा में कमी नहीं है। बाल दिवस हमें याद दिलाता है, कि बच्चों का बचपन सुरक्षित और खुशहाल होना चाहिए सभी मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तथा बच्चों को मिठाई वितरित किया गया विद्यालय के अध्यापकों द्वारा बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक विमल कुमार पांडे, अरुण कुमार शुक्ला ,आदित्य, नीतिराम पटेल तथा समस्त अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।