A2Z सभी खबर सभी जिले की

एआईजी स्टाम्प कार्यालय का हुआ लोकार्पण

अलीगढ़ न्यूज

जनता को मिला बेहतर सुविधा वाला नवीन भवन

सुदृढ़ीकरण एवं कायाकल्प की मिसाल बना स्टाम्प कार्यालय

Related Articles

-डीएम, संजीव रंजन

अलीगढ़  प्रदेश के स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवींद्र जायसवाल ने बुधवार को लखनऊ से वर्चुअली अलीगढ़ कलक्ट्रैट स्थित एआईजी स्टाम्प कार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन ने स्थानीय स्तर पर फीता काटकर एवं पट्टिका अनावरण करते हुए नवीन भवन को जनता को समर्पित किया जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में यह कार्यालय कलक्ट्रेट परिसर के भीतर स्थित था, जिसे अब कलक्ट्रेट मुख्य द्वार के समीप स्थानांतरित कर नए भवन में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवीन भवन के बन जाने से आमजन को और अधिक सुविधाजनक सेवाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने इस भवन को सुदृढ़ीकरण एवं कायाकल्प की मिसाल बताते हुए कहा कि नवीन भवन के आरंभ होने से जनसामान्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध होंगी डीआईजी स्टाम्प एस.एस. यादव ने कहा कि इस नए कार्यालय से न केवल कार्यालयी व्यवस्थाओं में सुधार होगा, बल्कि आमजन को बैठने और कार्य निष्पादन के लिए बेहतर वातावरण भी प्राप्त होगा  एआईजी स्टाम्प बृजेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि जहां पूर्व में डूडा कार्यालय संचालित होता था, अब वहीं पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन/सहायक आयुक्त स्टाम्प कार्यालय कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश के पाँच जिलों में एआईजी एवं उपनिबंधक स्टाम्प भवनों का लोकार्पण मा0 मंत्री जी द्वारा एक साथ वर्चुअल माध्यम से किया गया है लोकार्पण अवसर पर एडीएम वित्त प्रमोद कुमार, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव, एआईजी हाथरस के के यादव, एआईजी एटा मुकेश सागर, एआईजी कासगंज मसूद अहमद, जिले के सभी उपनिबन्धकगण, ईडीएम मनोज कुमार, एडी इंफॉर्मेशन संदीप कुमार सहित कलक्ट्रैट स्टाफ उपस्थित रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!