
रुड़की के अम्बर तालाब स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 12 में शिक्षिका की घोर लापरवाही सामने आई है, कक्षा में सोता हुआ एक बच्चा छुट्टी के बाद कमरे में बंद रह गया,जब उसकी आंख खुली तो वह रोया। रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने ताला तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला। खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बताया है कि शिक्षिका से जवाब तलब किया जाएगा। यह बड़ी लापरवाही है जिसका संज्ञान लिया गया है।
मोहम्मद अली मिर्ज़ा