A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

*कुतुबपुर गांव में चोरों का धावा, लाखों का माल पार*

भरथना

भरथना थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में बीती रात चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान परिवार गहरी नींद में था और सुबह तककिसी को भनक तक नहीं लगी।

   चोरी का मामला सामने आया

गांव निवासी मंजेश कुमार यादव अपनी पत्नी सुमन देवी और दो बच्चियों के साथ कमरे में सो रहे थे, जबकि उनका भाई संदेश कुमार घर के बाहर सो रहा था। इसी बीच अज्ञात चोर घर में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर झुमकी, तीन अंगूठियां, सोने की जंजीर और 800 रुपये नकद समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।

पीड़िता सुमन देवी ने बताया कि चोरी गए आभूषणों और नकदी की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!