
प्रधानाचार्य के स्थानांतरण पर दी सम्मानपूर्वक विदाई
रिपोर्टर मननमोहन गुप्ता कामां
कामां डीग जिले के कस्वा कामां के गॉंव सोनोखर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश मीणा का स्थानांतरण हो जाने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी।
कार्यक्रम के दौरान प्रमोद सिंह ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानाचार्य में अद्भुत कार्यशैली,कर्मठता,अभिभावक एवं कार्यकर्ताओं से संवाद की उन्नत शैली,कर्मचारियों से नियंत्रण एवं समन्वय,छात्रों में अनुशासन बनाने के साथ कक्षा व्यवस्था की अद्भुत शैली के कारण विद्यालय निरंतर प्रगति का द्योतक है तथा विद्यालय का शत प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम उनकी मेहनत का ही परिणाम है। प्रधानाचार्य राजेश मीणा ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मैंने विद्यालय विकास के हित में जो भी कार्य किया वह सब समय प्रबंधन एवं टीमवर्क की देन हैं। आप सभी को इसी तरह निरन्तर कार्य करते रहने की आवश्यकता है, ताकि विद्यालय का चौमुखी विकास होता रहे। मै आपके सहयोग,विश्वास एवं समर्पण का आभारी हूँ। विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में सभी अध्यापकों ने प्रधानाचार्य को मिठाई, साफा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया !
कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षकों राजवीर सिंह व्याख्याता, योगेश, प्रमोद सिंह, कमल सिंह, रनवीर सिंह,अरुण कुमार,कुसुम मैडम,मोहित सहित समस्त कर्मचारीगण व विद्यार्थियों ने भाग लिया।