

बेटियों की सुरक्षा हेतु नवाचार अभियान “में ही सीता में ही दुर्गा”
राहुल सेन मांडव मो 9669141814
धार न्यूज/धार में लव जिहाद और साइबर अपराधों से बेटियों की सुरक्षा हेतु राजवाड़ा चौक सेवा समिति के माध्यम से एक अनूठा अभियान चलाया जा रहा है जिसे नाम दिया गया है “मैं ही सीता मैं ही दुर्गा” इस अभियान के अंतर्गत संस्था द्वारा विगत तीन माह में अनेक मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए गए हैं जिनके माध्यम से गांव-गांव स्कूलों में शैक्षणिक संस्थानों में एवं मोहल्ले में बेटियों व महिलाओं के लिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्गदर्शन दिया जा रहा है संस्था प्रमुख नवनीत जैन जैन द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश में लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं के कारण वर्ष 2021 में मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम लागू किया गया है जिसके अंतर्गत किसी भी बालिक या नाबालिक महिला को विवाह या प्रेम आदि का झांसा देकर धर्म परिवर्तित करने या धर्म छुपा कर दोस्ती करने अथवा अनैतिक संबंध बनाने संबंधी विभिन्न प्रावधान किए गए हैं जिसकी जानकारी न होने के कारण अनेक बेटियां इस प्रकार की झूठे प्रेम जाल में फंसकर अपना जीवन बर्बाद कर देती है साथ ही मोबाइल से जुड़े विभिन्न साइबर अपराध के माध्यम से भी लड़कियों व स्त्रियों का किस प्रकार से शोषण किया जाता है उसे लेकर भी जागरूकता की आवश्यकता है इन्ही सब विषयों को लेकर राजवाड़ा चौक सेवा समिति द्वारा एक नवाचार अभियान प्रारंभ किया गया है जिसके अंतर्गत अब तक 40 से अधिक छोटे-बड़े आयोजन किए गए हैं जिसमें हजारों छात्राओं व उनके पालकों ने भाग लिया है इसी क्रम में विगत दिवस देवी जी मंदिर धर्मशाला में मास्टर ट्रेनर्स की बैठक भी आयोजित की गई साथ ही आयोजन की श्रृंखला में ग्राम गुणावद में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में संस्था अध्यक्ष नवनीत जैन के द्वारा विस्तार से छात्राओं को उदाहरण सहित बताया गया की किस प्रकार मोबाइल पर चैटिंग और फ्रेंड बनकर नाम और पहचान बदलकर दोस्ती की जाती है और फिर दोस्ती की आड़ में झूठे प्रेम का झांसा देकर किस प्रकार से महिलाओं का शोषण किया जाता है मध्य प्रदेश में इंदौर धार सहित कई प्रमुख शहरों में ऐसी घटनाएं सामने आ रही है जिसमें नाम और पहचान बदलकर दोस्ती और प्रेम का झांसा देकर शोषण किया जाता है जिसका उपाय केवल यही है कि प्रत्येक बेटी अपनी लक्ष्मण रेखा स्वयं तय करें और उसे लांघने का प्रयास न करें साथ ही समाज में ऐसे असामाजिक तत्वों के जानकारी में आने पर दुर्गा की तरह हिम्मत और साहस दिखाकर ऐसे लोगों के विरुद्ध आवाज़ उठाएं ग्राम गुणावद के कार्यक्रम में मंच पर अभियान के संयोजक लक्ष्मी ठाकुर सहित विद्यालय के प्राचार्य सहित श्रीमती सीमा सोलंकी, संगीता चौधरी, नईमुद्दीन शेख, अलका वसुनिया अर्चना दुबे, सुनील कुमावत, अभय कुमार वर्मा, रमेश निक्कम, चंदन सिंह ठाकुर, शैला त्रिवेदी, अंतर सिंह धावे, कंकू मोगे, देव कुंवर वर्मा उपस्थित थे आयोजन का संचालन लक्ष्मी रघुवंशी ने किया आभार विधालय के श्री श्रीमती आरती भालसे ने माना यह जानकारी समिति के दीपक गहलोत ने दी|