A2Z सभी खबर सभी जिले की

डीआईजी अलीगढ़ ने थाना अतरौली स्थित मिशन शक्ति केंद्र का किया निरीक्षण

। अलीगढ़ न्यूज

डीआईजी अलीगढ़ ने थाना अतरौली स्थित मिशन शक्ति केंद्र का किया निरीक्षण

अलीगढ़ महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अलीगढ़ परिक्षेत्र श्री प्रभाकर चौधरी ने थाना अतरौली में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, महिला शिकायत निवारण प्रक्रिया, कर्मचारियों की कार्यशैली तथा पीड़िताओं को दी जाने वाली सहायता सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर थाना कार्यालय, अभिलेख, सीसीटीएनएस कक्ष आदि का भी अवलोकन किया गया डीआईजी महोदय ने मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली को और अधिक संवेदनशील एवं प्रभावी बनाने हेतु निम्न निर्देश दिए 1. महिला शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए 2. केंद्र पर कार्यरत कर्मियों द्वारा पीड़ित महिलाओं से सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार किया जाए 3. शिकायतों के निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाए 4. स्थानीय स्तर पर महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए उन्होंने बेहतर जनसुनवाई, प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण तथा अपराध रोकथाम और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अतरौली, प्रभारी निरीक्षक थाना अतरौली एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!