


रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
संतुलित आहार ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सर्वोत्तम -जॉइंट्स ग्रुप ऑफ कामवन
स्वदेशी उत्पाद अपनाने का जायंट्स ग्रुप द्वारा आव्हान
कामा;–जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन द्वारा जायंट्स सेवा सप्ताह के चौथे दिवस को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कनवाड़ा में प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता एवं रि• प्रिंसिपल मुकुट बिहारी शर्मा के मुख्य आतिथ्य में बच्चों से प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे समाजसेवा संस्कार एवं संतुलित आहार संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न पुछे गए जिसमें सही ज़बाब देने वाले विद्यार्थियों को जायंट्स ग्रुप की तरफ से उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। रमन लाल आर्य द्वारा महिला शिक्षा पर जोर दिया गया एवं बताया कि सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम से बच्चों का मानसिक विकास होता हैं व अच्छे संस्कार उत्पन्न होते ह। दीपचंद खंडेलवाल द्वारा बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार के बारे में विस्तार से समझाया व बाजार में बिकने वाले फास्ट फूड आदि से होने वाले नुकसान के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई।कार्यक्रम का कुशल संचालन दीपचंद खंडेलवाल द्वारा किया गया कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप स्वदेशी मोम के दीपक वितरित किए गए एवं स्वदेशी वस्तुएँ उपयोग में लाने का आव्हान किया।इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन के अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल अपना घर सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद पुजारी राधा शरण शर्मा मनोज गंगोरा वाले सुरेश सोनी डॉ संजय शर्मा एवं विद्यालय परिवार से मानसिंह कैथ रामनारायण पारस श्रीमती अनीता गुप्ता श्रीमती योगिता अमर चन्द आदि अन्य साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ किया गया।
