


रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन द्वारा महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का किया आयोजन
कामां:– जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन द्वारा जायंट्स सेवा सप्ताह के द्वितीय दिवस पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कामां पर रंगोली प्रतियोगिता एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन श्रीमती बीना वर्मा (रिटायर्ड प्रिंसिपल) के मुख्य आतिथ्य एवं मुकुट बिहारी शर्मा (रिटायर्ड प्रिंसिपल) की अध्यक्षता तथा विद्यालय परिवार से प्राचार्य प्रीति शर्मा व प्राचार्य पिंकी खंडेलवाल की उपस्थिति में आयोजित किया गया रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय वे तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया साथ ही बालिकाओं से प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में इतिहास, संस्कार व धार्मिक सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें सही जवाब देंने बाली बालिकाओं को उपहार स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए कार्यक्रम में रमन लाल आर्य द्वारा बालिका शिक्षा पर प्रकाश डाला गया एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए कार्यक्रम का कुशल संचालन दीपचंद खंडेलवाल ने किया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की समस्त छात्राओं को उपहार स्वरूप रंगोली के रंग वितरित किए गए। विद्यालय परिवार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्य एवं जायंट्स ग्रुप अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल हरी कुम्हेरिया हरप्रसाद नाटाणी उमाशंकर शर्मा मनोज गंगोरा वाले सुनील तमोलिया सुरेश सोनी गोविन्द खंडेलवाल राजेश तमोलिया राधा शरण शर्मा आदि अन्य सदस्य उपस्थित रहे।