A2Z सभी खबर सभी जिले की

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सिंघाना मंडल की कार्यशाला सम्पन्न

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। भाजपा ग्रामीण सिंघाना मंडल की सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित मंडल स्तरीय कार्यशाला गणपूर में आयोजित की गई।

Related Articles

भाजपा परिवार के कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने संबोधित करते हुए कहा कि देश प्रदेश में जनहितैषी कार्य हो रहे है। इस अवसर पर सेवा ही संगठन के संकल्प के साथ जनसेवा के आगामी कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का निश्चय किया गया।

कार्यशाला में मंडल प्रभारी राधेश्याम मुकाती, जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, सिंघाना मंडल अध्यक्ष प्रकाश पाण्डे, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ शांतिलाल पाटीदार, देवाराम पाटीदार, सुरेश पाटीदार, सुरेश साद, भारतीय जनता पार्टी सिंघाना मंडल के पदाधिकारीगण, वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधिगण, बूथ अध्यक्षगण एवं भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!