A2Z सभी खबर सभी जिले की

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री का चिनार स्कूल में संवाद और पौधारोपण

प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण पर विद्यार्थियों के साथ संवाद और कैमेस्ट्री प्रयोगशाला का किया उद्घाटन

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  संजय शर्मा ने गुरूवार को अलवर जिले के चिनार स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, स्वच्छता विषय पर संवाद किया तथा नव निर्मित कैमेस्ट्री प्रयोगशाला के कक्षों का उद्घाटन किया।

शर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उत्तरोतर विकास व अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें प्रकृति का संरक्षण करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें वायु, जल, शुद्ध वातावरण, संसाधन इत्यादि सुविधाएं प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ शुरू किया तथा इस अभियान से प्रेरणा लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राजस्थान को हरा-भरा प्रदेश बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विगत वर्ष राजस्थान को 3 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया। इसी लक्ष्य को पूरा करते हुए प्रदेश में 7 करोड़ 35 लाख पौधेरोपण कर ऐतिहासिक कीर्तिमान दर्ज किया गया तथा 6 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा पौधे के साथ फोटो अपलोड की गई। इस वर्ष प्रदेश में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत 10 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के अर्जित करते हुए अब तक 8 करोड़ 91 लाख पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने माता-पिता व परिवारजनों के साथ इस अभियान का हिस्सा बनकर पौधा लगाए और सेल्फी लेकर उसकी फोटो माई भारत पोर्टल पर अपलोड करें।

Related Articles

इसके उपरान्त वन राज्यमंत्री शर्मा ने विद्यालय में नव निर्मित कैमेस्ट्री प्रयोगशाला के कक्षों का उद्घाटन किया तथा विद्यालय परिसर में अपने दैनिक पौधारोपण के संकल्प के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विज्ञापन

Back to top button
error: Content is protected !!