A2Z सभी खबर सभी जिले की

एसडीएम के आस्वासन पर किसानों की भाकियू बैनर तले महापंचायत समाप्त

अलीगढ़ टप्पल न्यूज़

एसडीएम के आश्वासन पर किसानों ने भाकियू बैनर तले आ आयोजित महापंचायत समाप्त

Related Articles

जट्टारी। कस्बा टप्पल स्थित यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के नीचे बुधवार दोपहर करीब बारह बजे किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू (टिकेत) द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया जिसका संचालन भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष विमल तौमर व जिलाध्यक्ष सुन्दर सिंह बाल्यान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया व व अध्यक्षता रामवीर सिंह नेताजी ने की। महापंचायत के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा रहे। इसके अलावा महापंचायत में भाकियू मण्डल प्रभारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा गौरव टिकैत व राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने शिरकत की व किसानो को सम्बोधित किया। महापंचायत शाम पांच बजे तक चली। इस दौरान कई जनपदों के सैकड़ो किसान महापंचायत में शामिल हुए। महापंचायत में यमुना विकास प्राधिकरण के ओएसडी धीरेन्द्र प्रताप सिंह व प्राधिकारण सीओ सहित खैर क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह, नवागत उपजिलाधिकारी खैर शिशिर कुमार सिंह, नायब तहसीलदार प्रियंका शर्मा सहित अन्य लोग पहुंचे व किसानो से वार्ता कर उनकी समस्याओ को सुना। किसानो ने महापंचायत में प्रमुख रूप से यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण से किसान के अतिरिक्त मुआवजा 64.7% अतिशीघ्र दिलाया जाने, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण से किसान के 10% प्लॉट तत्काल दिलाये जाने, किसान की जमीन के सर्किल रेट जमीन के बाजार मूल्य के आधार पर बढ़ाये जिससे विकास के नाम पर किसान की जमीन के अधिग्रहण में किसान की जमीन को औने पौने दामों में न लूटा जाये, किसान को कर्ज नहीं बल्कि उसकी फ़सल का सही मूल्य स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार सी 2+50% के आधार पर दिए जाने, किसान हित मे एमएसपी गारंटी कानून बनाये जाने, सरकार की गलत नीतियों के कारण कर्जदार हुए किसान की सम्पूर्ण कर्जमुक्ति की जाये, बिजली क़ो निजीकरण के दलदल से बाहर निकालकर प्राइवेट कंपनीयों की लूट से बचाया जाये, शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है अतः प्राइमरी सरकारी स्कूलों का एकीकरण न करके शिक्षा प्रणाली व इमारतो मे सुधार किये जाने, कृषि, मिल्क डेरी व पोल्टी फार्म को मुक्त व्यापार समझौता से बाहर रखे जाने, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मर्जर के नाम पर प्राइमरी स्कूल जो बंद किया जा रहे हैं उन्हें तुरंत रोका जाए आदि अन्य मांगो को रखा। महापंचायत में किसानो ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन खैर उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार सिंह व यमुना विकास प्राधिकरण के ओएसडी धीरेन्द्र प्रताप सिंह को संयुक्त रूप से सौंपा।
भाकियू जिलाध्यक्ष सुन्दर सिंह बाल्यान ने बताया कि महापंचायत के दौरान यीड़ा व खैर आलाधिकारियों द्वारा मांगो को सुना गया तथा आश्वासन दिया गया। इसके अलावा बताया कि पूर्व में NHAI द्वारा टप्पल में 6570मी० के हिसाब से मुआवजा दिया गया। 2013 से सर्कल रेट नहीं बढ़ाया गया है व केवल 20% रेट बढ़ाये गए हैं। किसान क्षेत्र में विकास के खिलाफ नही है लेकिन उसको नियमानुसार उसकी भूमि का मुआवजा दिया जाये। वर्तमान में करीब 90 गांव के किसानो की जमीन का अधिग्रहण किया जाने वाला है व चार गुना सर्कल रेट देने की बात कर रहे है।
खैर उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार सिंह ने किसानो को बताया कि सितम्बर माह के पहले सप्ताह में बोर्ड की बैठक आयोजित की जायेगी जिसमें जो भी निर्णय होगा संभवत: किसानो के हित में होगा, यदि कोर्ट द्वारा कोई व्यवधान नही हुआ तो किसानो को 64.7% जमीन मुआवजा व 10% फ्लैट दिया जायेगा। जब तक किसानो को मुआवजा नहीं दिया जायेगा तब तक टप्पल क्षेत्र में प्राधिकरण द्वारा कोई तोड़ फोड़ नहीं की जायेगी।
भाकियू प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा ने बताया कि यदि किसानो को सितम्बर में मुआवजा नहीं दिया गया तो प्राधिकरण द्वारा जगह को चिन्हित करें जहाँ पर किसान अपना कब्जा करके अपना कार्य करेंगे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से टप्पल थाना पुलिस बल के अलावा विभिन्न थानो का पुलिसबल व पीएसी बल मौजूद रहा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव ओमपाल तालान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय तालान, प्रदेश उपाध्यक्ष विमल तौमर, बब्बन प्रधान, मंडल उपाध्यक्ष रघुराज यादव, मंडल उपाध्यक्ष अब्दुल रियाज, जिलाध्यक्ष कासगंज कृष्ण यादव, जिलाध्यक्ष एटा अनिल यादव, मंडल कोषाध्यक्ष काशी तौमर, जिलाध्यक्ष अलीगढ़ सुंदर सिंह बाल्यान, युवा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह आदि अन्य भाकियू कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद है।

Back to top button
error: Content is protected !!