
थाना हरसौरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 माह से फरार चल रहे 3 वांछित मुल्जिमान को गिरफ्तार किया है। आरोपी कृष्ण सैनी, कृष्ण कुमार सैनी उर्फ क्रिश और सुनिल सैनी उर्फ सुया पर आपसी रंजीश को लेकर अपने रिश्तेदारों को बुलाकर रात्री के समय परिवादी के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप है।
