A2Z सभी खबर सभी जिले की

हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयो पर अधिकारीयो को सौपे जाएंगे मांग पत्र,:डाँ इंदु बंसल

अखंड भारत समाचार गुरुग्राम हरियाणा / संवाददाता करण सिंह लखेरा श्रमजीवी पत्रकारों के हित में आवाज बुलंद करने वाला हरियाणा का सब से बड़ा पत्रकार संगठन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा प्रदेशस्तर पर हरियाणा के सभी जिलों में पत्रकारों की लंबित मांगों को लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को मांगपत्र सौंपेगा। उक्त जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेशाध्यक्ष डॉ इंदु बंसल ने बताया कि काफ़ी लंबे समय से हरियाणा प्रदेश में पत्रकारों की बहुत से मांगे लंबित चल रही है जिन पर सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही। डॉ बंसल ने कहा कि पत्रकारों की सभी लंबित मांगों को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा आगामी 28 जुलाई से सभी जिला मुख्यालयों पर वरिष्ठ अधिकारियों को मांगपत्र सौंपने का अभियान चलाएगा। डॉ बंसल ने कहा इस मांग पत्र सौंपने के अभियान को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने अपने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी कर प्रदेश मुख्यालय से पत्रकारों की लंबित मांगों को लेकर मांग पत्र जारी कर दिया है साथ ही इस मांग पत्र की एक प्रतिलिपि सभी जिला अध्यक्षों को भेज दी गई है जिसे लेकर सभी जिला अध्यक्ष अपने जिला मुख्यालयों पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यो के हस्ताक्षर करवा कर सम्बंधित अधिकारियों को सौंपेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!