उत्तर प्रदेशशाहजहाँपुर

**बालमित्र केंद्र’ से होगा ‘चुप्पी तोड़, हल्ला बोल’ का आगाज़ थाना सदर बाजार में एसपी ने किया बालमित्र केंद्र का उद्घाटन**

शाहजहांपुर। समाधान अभियान संस्थान और इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड कंपनी के संयुक्त प्रयास से शनिवार को थाना सदर बाजार में अत्याधुनिक ‘बालमित्र केंद्र’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने फीता काटकर किया। यह केंद्र ‘चुप्पी तोड़, हल्ला बोल’ परियोजना के तहत संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों को बाल यौन शोषण से बचाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि यह केंद्र बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ लड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग ऐसे प्रयासों को पूर्ण सहयोग देगा, जिससे समाज में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।विशिष्ट अतिथि इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के ईसीजी और सीएसआर प्रमुख रामकृष्ण सुब्रमण्यम ने कहा कि कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत बालमित्र केंद्र के संचालन में सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर जैसे जिलों में यह केंद्र बच्चों के यौन शोषण के मामलों में जागरूकता और सहायता दोनों प्रदान करेगा। समाधान अभियान संस्थान की संस्थापक श्रीमती अर्चना अग्निहोत्री ने बताया कि इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के आर्थिक सहयोग से बालमित्र केंद्रों का संचालन संभव हो सका है। यह केंद्र न केवल सुरक्षा देगा बल्कि पीड़ित बच्चों को पुनर्वास की समग्र सुविधा ‘थ्री-सिक्सटी डिग्री’ मॉडल के अंतर्गत एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम का संचालन समाधान अभियान की निर्देशिका श्रीमती सौम्या द्विवेदी ने किया और सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर केंद्र की प्रबंधक दीपा सहित संस्थान के अन्य सहयोगी, पुलिस अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!