A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए सोमवार से हेली टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई। पहले दिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 415 टिकटों की बुकिंग हुई है। 22 जून तक की यात्रा के लिए अभी काफी सीटें खाली हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुल रहे हैं। यात्रा के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट दोपहर 12 बजे ऑनलाइन हेली टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी थी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने 25 मई से 22 जून तक की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग स्लॉट खोला था। पहले दिन अलग-अलग तिथियों में यात्रा करने के लिए कुल 415 टिकटों की बुकिंग की गई। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए गोविंदघाट से घांघरिया तक हेली सेवा संचालित होती है। इस बार पवन हंस एविएशन के माध्यम से हेली सेवा चलेगी। इसमें प्रति यात्री आने-जाने का किराया 10080 रुपये है।

श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे

Show More
Back to top button