A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकौशाम्बी

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

संवाददाता: प्रभाकर मिश्र/ अखंड भारत लाइव न्यूज़ कौंशाम्बी 

कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंझनपुर नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा मंझनपुर नगर में प्रत्येक रविवार को होने वाले संडे फॉर मंझनपुर, प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत रविवार को विकास भवन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया । परिसर में बिखरे प्लास्टिक एवं प्लास्टिक की बोतलों को कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा करके नष्ट किया। स्वच्छता अभियान के दौरान बियर की भी बोतलें परिसर में बिखरी हुई मिली। प्रांत कार्यसमिति सदस्य शिवांशु शुक्ला ने बताया नगर में प्रत्येक रविवार को छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यक्रम किए जाते हैं । नगर के छात्र प्रत्येक रविवार को अपना 1 घंटे का समय समाज हित के लिए देते हैं । नगर मंत्री दिव्यांश द्विवेदी ने बताया विकास भवन के ठीक बगल में भारी मात्रा में कूड़ा पड़ा हुआ है ।जिस पर प्रशासन की नजर नहीं है ।अराजक तत्व परिसर में आकर के बियर ,शराब पीकर के बोतलों को फेंक कर चले जाते हैं ।प्रशासन को इन सब चीजों पर ध्यान देनी चाहिए वही सिराथू के दारानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान मंदिर पर संडे फॉर दारानगर के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया कार्यक्रम में नगर एसएफडी संयोजक कृष विश्वकर्मा, नगर एसएफडी सह संयोजक कार्तिकेय गौतम, नगर एसएफएस संयोजक अनिरुद्ध गौतम ,नगर सह मंत्री कृष्णा श्रीवास्तव ,जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह ,नगर संगठन मंत्री कमल पटेल, शुभम पाल ,दारानगर मंत्री पवन भट्ट, बालवीर, गणेश ,विश्वास कुमार, कपिल ,ऋषभ सहित विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया।

 

अखंड भारत न्यूज़ – RGE BY GOV.OF INDIA UDYAM -MP-24-0072402

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!