A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

रिश्तेदार ने किया महिला से दुष्कर्म, कार्रवाई की मांग

डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी उसका रिश्तेदार है। पीड़िता ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के एक गांव की शादीशुदा महिला ने थाने में कार्य देकर बताया है कि उसके रिश्तेदारी का एक युवक उसके घर आता जाता था। रात में वह उसके साथ छेड़खानी करने के साथ ही जबरिया दुष्कर्म करता था। महिला डर से किसी से कह नहीं पा रही थी। जब युवक अधिक मनमानी करने लगा तो महिला ने मामले को अपने परिजनों को बताया। इसके बाद तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी रमेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!