A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे
Trending

विक्रेताओं को हूटर प्रेशर हार्न खरीदारों का रखना होगा ब्योरा

जिला संवाददाता

विक्रेताओं को हूटर प्रेशर हार्न खरीदारों का रखना होगा ब्योरा


अब वाहन मालिक हटर व प्रेशर हार्न मनमाने तरीके से नहीं खरीद सकेंगे । वाहनों की एसेसरीज की बिक्री करने वालों को खरीदारों का पूरा ब्योरा रखना होगा । ऐसा न करने वालों को परिवहन व पुलिस की संयुक्त जांच का सामना करना पड़ेगा | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हूटर , प्रेशर हार्न , शीशों पर काली फिल्म सहित आवागमन में
मनमानी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है । प्रदेशभर के सभी थाना क्षेत्रों की ऐसी दुकानों को चिह्नित किया जा रहा है , जो एसेसरीज के साथ हूटर आदि की बिक्री करती हैं । लखनऊ क्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि परिवहन व पुलिस की संयुक्त टीमें जल्द ही दुकानों पर छापेमारी करके हूटर व प्रेशर आदि की बिक्री का ब्योरा लेंगी ।

Show More
Back to top button