A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

क्षतिग्रस्त बिजली का खंभा दे रहा हादसे को न्योता, विभाग नहीं दे रहा ध्यान

रीठी जनपद की ग्राम पंचायत खम्हरिया नंबर 1 का मामला, हल्की सी हवा चलते ही पेड़ की डालियों जैसे हिलने लगता है खंभा

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP

क्षतिग्रस्त बिजली का खंभा किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है और बिजली विभाग जानकारी होने के बाद भी अनजान बना हुआ है, जिससे रहवासी भयभीत हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रीठी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खम्हरिया नंबर 1 में लगा बिजली का खंभा नीचे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। जो हल्की सी हवा चलते ही पेड़ की डालियों जैसे हिलने लगता है। ग्रामीणों द्वारा उक्त क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे को रस्सी बांधकर सहारा दिया गया है। बताया गया कि उक्त बिजली का खंभा टूटे होनी की जानकारी विद्युत विभाग को कई बार दी गई, लेकिन जिम्मेदारों ने उसे बदलने की जहमत नहीं उठाई है। विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। रहवासी क्षेत्र में लगा क्षतिग्रस्त खंभा कभी भी गिर सकता है, जिसका खतरा लोगों को बना हुआ है। देखा गया कि उक्त बिजली के पोल में तारों का भी मकड़जाल है। बावजूद इसके विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज आंधी चली तो खंभा नीचे गिर जाएगा जिसकी चपेट में भी लोग आ सकते हैं।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!