A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेहरियाणा

हिसार में इनेलो प्रत्याशी सुनैना चौटाला भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के घर पहुंची

चुनाव से 1 दिन पहले मुलाकात में अनेक सवालों को दिया जन्म

हिसारः हरियाणा में लोकसभा वोटिंग में सिर्फ एक दिन बाकी है। इस बीच हिसार लोकसभा सीट से इनेलो प्रत्याशी सुनैना चौटाला के एक सियासी कदम ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। यही नहीं सुनैना की इस सियासी चाल से हिसार भाजपा भी असहज हो गई है। दरअसल आज सुनैना चौटाला अचानक पार्टी से नाराज बताए जा रहे भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के घर पहुंच गईं। सुनैना के अचानक बिश्नोई के आवास पर पहुंचने से क्षेत्र में नई चर्चाओं ने जन्म ले लिया।
हालांकि यह मुलकात सियासी नहीं बल्कि शिष्टाचार बताई जा रही है। सुनैना जब कुलदीप बिश्वोई के आवास पर पहुंची तो वह मौजूद थे। सुनैना काफी देर कुलदीप बिश्वोई के आवास पर रहीं, इस दौरान उन्होंने उसके साथ चाय पी। इस दौरान हिसार इनेलो जिला अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण भी मौजूद रहे। खास बात यह है कि इससे पहले रणजीत चौटाला भी कुलदीप बिश्नोई के आवास पर गए थे।

बता दें कि हिसार लोकसभा से कुलदीप बिश्नोई भी टिकट के दावेदार माने जा रहे थे। हालांकि पार्टी ने उनकी जगह चौटाला परिवार से रणजीत चौटाला को चुना। इसके बाद से कुलदीप भाजपा से नाराज बताए जा रहे थे। शुरुआती दिनों में वह पार्टी के प्रचार-प्रसार से भी दूर थे।

गौरतलब है कि हिसार लोकसभा से हरियाणा की चारों प्रमुख पार्टियों ने जाट कैंडिडेट उतारे हैं, इसमें से तीन चौधरी देवी लाल चौटाला के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। भाजपा से रणजीत चौटाला, जेजेपी से नैना चौटाला और इनेलो से सुनैना चौटाला हैं। वहीं कांग्रेस ने जय प्रकाश जेपी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

कुलदीप बिश्नोई के घर इनेलो प्रत्याशी सुनैना चौटाला

Related Articles
Show More
Back to top button