A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेदेशराजस्थानशिक्षा

राजस्थान में अब भी 7 संभाग व 33 जिले

अब 10 संभाग व 50 जिले

प्रदेश में संभागों की संख्या अब 10 व जिलों की संख्या 50 हो चुकी है। पिछले साल बजट में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीन नए संभागों व 17 नए जिलों की घोषणा की थी। इनमें सीकर, बांसवाड़ा व पाली को नए संभाग बनाए गए थे। वहीं, अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, नीमकाथाना व फलौदी, सलूम्बर, सांचौर व शाहपुरा को शामिल किया गया था। हालांकि इसके बाद अक्टूबर में सुजानगढ़, मालपुरा व कुचामन सिटी की घोषणा भी पूर्व मुख्यमंत्री ने की थी। पर अधिसूचना जारी नहीं होने पर वे अब तक अधिकृत जिले नहीं बन सके हैं।

Related Articles
Show More
Back to top button