Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंड

श्री बंशीधर नगरः अज्ञात चोरों ने की घर में चोरी

बंशीधर नगर , थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने स्व कामेश्वर साव के घर चोरी की घटना का अंजाम दिया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

बंशीधर नगर  से

चोरी की घटना में बीस हजार नकद के साथ लगभग पचास हजार के मोबाइल और सोने के गहना शामिल है। घटना के दौरान घर में एक भी पुरुष नही थे। घर मालिक राजपति कुंवर ने बताया की सुबह जब उठे तो देखे कि छत पर घर का समान बिखरा पड़ा है।

 

Related Articles

जब कमरे में गए तो देखा कि बड़ा मोबाइल गायब है और अलमीरा में रखा 20 हजार नकद और बैग में रखे सोने का मंगल सूत्रभी गायब है। उसने बताया कि घटना की जानकारी आसपास के लोगो को दिया तथा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया। ज्ञात हो की पिछले दो माह से बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय में आधा दर्जन घरों, दुकानों में चोरी की घटना घटा है लेकिन स्थानीय पुलिस चोरी की घटना को अब तक खुलासा करने में कोई सफलता नहीं पा पाया है।

Show More
Back to top button