A2Z सभी खबर सभी जिले की

महानिरीक्षक बीएसएफ राजस्थान का भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित महिला बीओपी लक्ष्मण का दौरा, महिला जवानों के साहस और जजबे को सराहा

महानिरीक्षक बीएसएफ राजस्थान का भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित महिला बीओपी लक्ष्मण का दौरा, महिला जवानों के साहस और जजबे को सराहा

 

 

महानिरीक्षक बीएसएफ राजस्थान का भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित महिला बीओपी लक्ष्मण का दौरा, महिला जवानों के साहस और जजबे को सराहा

 

Related Articles

संवाददाता कोजराज परिहार जैसलमेर

 

सीमा सुरक्षा बल राजस्थान जोधपुर के आईजी श्री मकरंद देउस्कर जैसलमेर सीमा क्षेत्र दौरे के दूसरे दिन आज 35 वी वाहिनी, सेक्टर साउथ के महिला बीओपी लक्ष्मण जो की भारत पाकिस्तान सीमा के पास स्थित का दौरा किया। इस दौरान महानिरीक्षक राजस्थान फ्रंटियर ने बीओपी लक्ष्मण का राउंड लिया तथा ऑपरेशनल तैयारी और बॉर्डर डोमिनेशन के संदर्भ में महिला प्रहरियों से बातचीत किया। महिला प्रहरियों ने अलग अलग मोर्चो से चुनौतीपूर्ण हालात में की जाने वाली करवायी की जानकारी दी।

 

इस दौरान आईजी बीएसएफ राजस्थान ने बीओपी पर मौजूद महिला जवानों से बात की तथा उनका मनोबल बढ़ाते हुए उनके साहस और बॉर्डर और देश कि रक्षा में उनके योगदान कि तारीफ की तथा महिला बीओपी के कॉन्सेप्ट को धरातल पर उतारने के लिए और महिला सशक्तिकरण के लिये किये जा रहे कार्यों के लिए डीआईजी सेक्टर साउथ श्री विक्रम कुंवर का सराहना किया।

 

इसके उपरांत महानिरीक्षक बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर भारत पाकिस्तान सीमा के साथ लगे तारबंदी का मुआयना किया तथा सीमा क्षेत्र में बीएसएफ़ और भारत सरकार के द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायज़ा लिया और इसमें और भी तेज़ी लाने के लिए निर्देशित किया।

 

इस दौरान श्री एस शिवा मूर्ती डीआईजी (ऑपरेशन) जोधपुर, श्री विक्रम कुंवर डीआईजी सेक्टर साउथ, श्री शक्ति सिंह कमांडेंट 35 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद रह

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!