A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

दो दिवसीय शैक्षणिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित

जिला संवाददाता

दो दिवसीय शैक्षणिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित

अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग द्वारा ‘ उर्दू साहित्य में महिलाओं के मुद्दे ‘ विषय पर दो दिवसीय शैक्षणिक चर्चा का आयोजन किया , जिसके बाद बैतबाजी कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए , विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कमरुल हुदा फरीदी प्रमुख लेखकों और विद्वानों द्वारा उर्दू साहित्य में चित्रित महिला मुद्दों के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि डिप्टी नजीर अहमद के अग्रणी कार्यों में सबसे पहले लड़कियों की शिक्षा , उनके अधिकारों और कर्तव्यों और एक अच्छे और न्यायपूर्ण समाज के निर्माता के रूप में महिलाओं की भूमिका के बारे में बात की गई थी । प्रोफेसर फरीदी ने कहा कि उर्दू साहित्य में पुरुष लेखकों के अलावा महिला लेखकों की भी बड़ी संख्या है , जिन्होंने महिला सशक्तिकरण के संबंध में उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान की हैं । बैतबाजी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार के रूप में किताबें प्रदान की गई । मुख्य अतिथि प्रो सिराजुद्दीन अजमली ने महिला लेखकों की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं की स्थिति व समस्याओं को बड़े ही जोरदार ढंग से उठाया है और समाज को जागरूक बनाने में बहुत मदद की है ।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!